संदेश

छोटी-सादरी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्रेकिंग न्यूज़ । गैस सिलेंडर से लगी आग, जेवरात सहित अन्य सामान जलकर राख

चित्र
बांसवाड़ा । घाटोल के खेरवा ग्राम पंचायत के कुंडा में में सुबह 4 बजे कवेलूपॉश मकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया।  जानकारी के अनुसार खातू पिता गलियां मकवाणा के घर में यह हादसा हुआ। घर में रखे जेवरात सहित नकदी एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोग दूसरे घर मे सोए होने से कोई जनहानि नहीं हुई।

छोटीसादड़ी । 8वी की छात्रा लक्ष्मी कुंवर बनी थानाधिकारी

चित्र
छोटीसादड़ी । राजकीय हरीश आंजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटीसादड़ी के छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर थाने पर बुलाकर थाने का अवलोकन कराया गया। बालिकाओं ने यहां वायरलेस रूम, मालखाना, कंप्यूटर रूम, थानाधिकारी कक्ष, हवालात, क्राइम ब्रांच आदि का अवलोकन किया तथा यहां कार्यरत पुलिसकर्मियों से इनके बारे में जानकारी ली।  पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं को अपनी कार्यशैली के बारे में रोचक तरीके से अवगत कराया तथा कार्य प्रणाली की जानकारी दी। थानाधिकारी डूंगरसिंह चुंडावत ने बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने तथा पुलिस के प्रति भय मुक्त,बच्चों के आत्मविश्वास एवं मनोबल में वृद्धि करने के लिए आठवीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मीकुंवर को कुछ देर के लिए सांकेतिक रूप से थानाधिकारी मनोनीत कर परिवाद निस्तारण की एक प्रक्रिया के बारे में बताया ।   थाने के वायरलेस, माल खाना, कंप्यूटर शाखा, हवालात से लेकर पूरे थाने का अवलोकन कराया। इस दौरान छात्राओं के साथ पीटीआई विनोद खटीक व द्वितीय थानाधिकारी शंभूलाल कांस्टेबल, हनुमान विश्नोई, महिला कांस्टेबल माया कुमारी इत्यादि जाप्ता मौजूद र...

शादी समारोह में भाग लेने जा रहे दम्पति को ट्रोले ने लिया चपेट में, ट्रोले की पहिये के नीचे कुचलने से महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

चित्र
मुर्दाघर के बाहर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेते थानाधिकारी चुंडावत छोटीसादड़ी। अपने घर से बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे एक दंपति को गोमाना गांव के समीप ट्रोले ने चपेट में ले लिया। इससे महिला की ट्रॉले के पहियों के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला का पति उछलकर दूर जा गिरा। घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया।  इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने ट्रोले को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि स्वरूप गंज पंचायत के चौहान खेड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र मथुरालाल जटिया व उसकी पत्नी आशाबाई बुधवार दोपहर को बाइक से अपने गांव चौहानखेड़ा से नीमच जिले के खजूरी गांव में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान गोमाना गांव के समीप एनएच 113 पर डेयरी के पास ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे ओमप्रकाश तो उछलकर दूर जा गिरा, जबकि आशाबाई ट्रोले के सामने गिर पड़ी। इससे ट्रोले ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी पहियों के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।...

छोटीसादड़ी । ढावटा गांव में आंजना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

चित्र
छोटीसादड़ी । टीएसपी संघर्ष समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि केसुंदा पूर्व सरपंच विक्रम आंजना द्वारा शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत टीएसपी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। वहीं तीरंदाजी में स्टेट लेवल पर सिल्वर मेडल जीतने वाले व नेशनल उड़ीसा खेल में चयन होने पर बरवाड़ा गुर्जर निवासी विकास मीणा का भी सम्मान किया गया।  उद्घाटन मैच में मानपूरा टीम ने पीलीखेड़ा टीम को 15 रन से हाराया। इस दौरान टीएसपी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह मीणा, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश भील, सचिव सुरेश मेघवाल, पिंटू मीणा महामंत्री, राधेश्याम मीणा, आयोजकर्ता निर्भय सिंह मीणा,  राजूलाल मीणा मानपुरा, उकार मीणा, देवीलाल पिलिखेड़ा, खेल मंत्री नारायण मीणा व टीएसपी संघर्ष समिति की पूरी कार्यकारणी सहित क्षेत्र के कई युवा मौजूद थे। 

प्रतापगढ़ । मानपुरा पुलीया की सेफ्टी वॉल का निर्माण पुर्व पार्षद गुर्जर ने स्वयं अपनी खर्च से करवाया

चित्र
प्रतापगढ़ । शहर में लगभग 40 से 45 दिनों से शहर की जन समस्या का निराकरण अपनी जेब खर्च से कराने वाले निकाय चुनाव 2020 के सभापति दावेदार प्रह्लाद गुर्जर ने शहर की उपनगरीय बस्ती मानपुरा में नाले पर बनी पुलिया के सेफ्टी वॉल का निर्माण अपनी जेब से करवाया। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ से मानपुरा को जोड़ने वाली पुलिया बिना सेफ्टी वॉल के दुर्घटना को आमंत्रित कर रही थी।  तब मानपुरा वासियों ने उक्त समस्या प्रहलाद को बताई तो उन्होंने दो-चार दिन में ही कार्य करवा कर संभावित दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगा दिया। इसके अलावा शहर की इंदिरा कॉलोनी में भी हो रही गंदगी और नालियों की सफाई करवाई, शहर को बीमारियों से बचाने के अपने अभियान के तहत आज व्यस्ततम चारदीवारी क्षेत्र गोपालगंज की सभी गलियों, भेरुजी गली, सांवरिया गली, महल दरवाजा पालीवाल गली, भेरुजी की गली, पुरानी सब्जी मंडी, नर्सिंग क्वार्टर और तालाब खेड़ा क्षेत्र में मच्छर मार कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया।  इन दोनों जनसेवी कामों के अलावा तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अहिंसा नगर और सिंधी कॉलोनी में क्षेत्र के निवासियों...

प्रतापगढ़ । दो हमलावरों ने चलाई थी छह गोलियां, दो युवक हुए नामजद, पुलिस ने शुरू की तलाश

चित्र
प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात को गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हमलावर दो थे। दोनों ने अपनी-अपनी पिस्टल से घर में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने छह गोलियां दागी, जिसमें से पांच महिला के लगी,जबकि एक मिसफायर हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।इस बीच पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। हालांकि रविवार रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। वृत्त निरीक्षक मदनलाल खटीक ने बताया कि महिला बावड़ी मोहल्ला निवासी रजिया(३८) शनिवार रात को परिजनों के साथ खाना खा रही थी। हमलावरों ने उसे छह गोलियां मारी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से पांच गोलियां निकाली गई। जबकि एक गोली बचकर निकल गई। परिजनों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जैद खां पुत्र आजम खां पठान निवासी अखेपुर और बबलू उर्फ जितेन्द्र जोशी निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सीसीट...

नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चित्र
नगरपालिका कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदय लाल अहीर के कार्यालय होटल सुंदर पैलेस पर विधायक रामलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में एआईसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया का 40 वा जन्मदिवस सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।  विधायक रामलाल मीणा, नगर अध्यक्ष उदय लाल अहीर एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं मुंह मीठा कर सुरेंद्र चंडालिया को दीर्घायु जीवन की कामना कर बधाइयां दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवलाल पाटीदार, सेवादल जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणावत, नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर, संगठन महासचिव प्रवीण जैन, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष श्याम टॉक, नगर उपाध्यक्ष सुनील बंसल, ओबीसी जिला अध्यक्ष महेश कुमावत, पार्षद नारायण गुर्जर, विक्रम मालवीय, दशरथ कुमावत, आशीष शर्मा, आशीष अहीर, पूर्व पार्षद शांतिलाल धोबी, जिला प्रवक्ता मोहित भावसार, पंचायत समिति सदस्य महेश प्रजापत, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मांगीलाल चंदेल, रामलाल मालवीय, राजेश सालवी, देवेंद्र सालवी, शोभागमल मारवाड़ी, हेम प्रकाश शर्मा, पप्पू भाई टाक, पिंकेश पटवा, शंकर दसलानिय...

छोटीसादड़ी । सांसद जोशी ने किया 17 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का अवलोकन

चित्र
छोटीसादड़ी । आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कारगर साबित होकर रोग को जड़ से नष्ट कर देता है। आयुर्वेदिक दवाई प्रतिदिन समय और  नियमानुसार उपयोग करने से बड़े-बड़े रोगों से निजात मिल जाती है। यह बात शनिवार को प्रतापगढ़ मार्ग स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर पर चल रहे 17 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर के अवलोकन के दौरान सांसद सीपी जोशी ने मौजूद जनों से कहीं।  उन्होंने कहा कि संत रावल बाबा के निर्देशन में आयुर्वेदिक दवाई से जो रोगियों को लाभ मिल रहा है, वह क्षेत्र की जनता के लिए सराहनीय कदम है। बाबा रामदेव विकास समिति प्रतिदिन जनता की सेवा कर रही है उसका लाभ सबको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में सदैव मिलता रहेगा। निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में अब तक तीन हजार से ज्यादा रोगियों ने आयुर्वेदिक दवाई का स्वास्थ्य के लिए लाभ लिया है।  शिविर में रोगियों को लगातार फायदा मिलने से प्रतिदिन लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  आयुर्वेदिक शिविर में लकवा, पोलियो, दमा, पाइल्स, जोड़ों के दर्द व कई तरह की बीमारीयो का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर मंडल संरक्षक घनश्याम आंजना, अध्यक्ष म...

प्रतापगढ़ । घर में घुसकर महिला पर गोलिया चलाकर की हत्या

चित्र
तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, कल होगा पोस्टमार्टम पुलिस जांच में जुटी प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात करीब 8 बजे तीन नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर एक महिला पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जिला चिकित्सालय में एहतियातन तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एएसआई पारस शर्मा ने बताया कि बावड़ी मोहल्ला में न्याज मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 38 वर्षीय पुत्री रजिया बी भी साथ में रहती है। परिवार के सभी लोग शनिवार रात को आठ बजे खाना खा रहे थे। इस दौरान वहां तीन लोग नकाबपोश आए। एक युवक के पास पिस्टल थी। उसने रजिया पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। फायरिंग के बाद तीनों लोग वहां से बाइक पर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां अचेत रजिया बी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को देखते हुए जिला चिकित्सालय में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं बावड़ी मोहल्ला पर पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस म...

कनावटी जेल तोड़कर 5 बन्दियों को भगाने का मुख्य मास्टरमाइंड व 5 हज़ार का इनामी बदमाश कंवरलाल बावरी गिरफ्तार

चित्र
छोटीसादड़ी। मध्यप्रदेश नीमच जिले के कनावटी स्थित जेल तोड़कर 5 बंदियों को भगाने का मुख्य मास्टरमाइंड व छोटी सादड़ी पुलिस का 5 हजार का इनामी बदमाश कंवरलाल बावरी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल इन दिनों जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देश पर पुलिस वंचित एवं फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी के तहत पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई है।  अभियुक्त को छोटीसादड़ी पुलिस ने शनिवार को मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। थानाधिकारी डूंगरसिंह चुंडावत ने बताया कि पुलिस नीमच रोड पर उप निरीक्षक शंभूलाल दमामी, कांस्टेबल महिपाल सिंह, मुकेश, सुरेश जाट, रामसिंह नाकेबंदी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार इनामी बदमाश कवरलाल पुत्र केशुराम बावरी निवासी बंबोरा होने की शंका हुई। इस पर पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने भी उसका पीछा किया तथा घेरा लगा कर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंवरलाल बावरी ऊंचे दर्जे का बदमाश है तथा छोटीसादड़ी पुलिस का हिस्...

छोटीसादड़ी। जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता तब तक डोडाचुरा नष्टीकरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग

चित्र
किसानों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन छोटीसादड़ी। काश्तकारों को मुआवजा राशि देने के बाद ही डोडा चूरा नष्टकरण करने की मांग को लेकर किसान विकास समिति ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी के नाम तहसीलदार गणेशलाल पांचाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले लगातार दो वर्षो से नारकोटिक्स विभाग द्वारा सन 2014-2015 व 2015-2016 में किसानों का डोडा चूरा नष्ट करवाया गया है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। पहले जब डोडा चुरा सरकारी टेंडर प्रक्रिया में किसानों से डोडाचुरा 125 किलो से ठेकेदार द्वारा खरीद किया जा रहा था लेकिन अब डोडाचूरा नष्टीकरण किए जाने से किसानों की मेहनत को पैरों तले कुचला जा रहा है तथा किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे कि किसान मानसिक तनाव में है। जिले में इस वर्ष भी विभाग द्वारा किसानों का डोडा चूरा नष्टीकरण कार्य योजना बनाई गई है, जो न्यायोचित नहीं है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों की मांग है कि जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता है तब तक डोडा चुरा नष्टीकरण नहीं किया जावे। किसानों को...

छोटीसादड़ी । अल्टो कार में 2 कट्टों में मिला 45 किलो अवैध डोडा चूरा, एक गिरफ्तार

चित्र
छोटीसादडी । धोलापानी पुलिस ने अवैध डोडा चूरा परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अल्टो गाड़ी को जप्त किया है। थानाधिकारी  बुद्धाराम विश्‍नोई ने बताया कि, थानाधिकारी मय जाप्ता प्राइवेट वाहन के रंभावली मोड़ पर नाकाबंदी कर रहे थे कि मध्यप्रदेश की तरफ से एक अल्टो गाड़ी तेज गति से आई जिसे रोकने का इशारा किया तो चालक द्वारा एक बार गाड़ी धीरे कर तुरंत तेज गति से गाड़ी भगाकर छोटीसादड़ी की तरफ भागने लगा।  गाड़ी में कोई अवैध वस्तु होने की शंका होने से गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी को गोमाना, भंवरमाता, ढावटा, अखेपुर  होते हुए पीलीखेड़ा की तरफ भगाया गया, पुलिस ने पीलीखेड़ा तिराहा पर अपनी गाड़ी आगे लगाकर अल्टो गाड़ी रुकवाया। आल्टो की नियमानुसार तलाशी ली तो गाड़ी में 2 कट्टों में 45 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला। मुकेश पिता गमना रावत उम्र 24 वर्ष निवासी मैनपुरिया थाना खेरोदा उदयपुर को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

प्रतापगढ़ । सेमरथली में जिला कलक्टर ने चौपाल में की जनसुनवाई

चित्र
उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण के मौके पर ही दिए निर्देश प्रतापगढ़ । ग्रामीणजनाें की समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार को छोटीसादड़ी पंचायत समिति की सेमरथली ग्राम पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय चौपाल में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने जनसमस्याआें के निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निराकरण के मौके पर ही निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखे एवं इसका बढ़-चढ़कर लाभ ले। उन्हाेंने योजनाओं का लाभ पात्रा लोगाें तक पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्हाेंने चौपाल में प्राप्त प्रार्थना पत्रा में विद्यालय में अध्यापक नियुक्ती करने पर जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। चौपाल में शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सेमली ग्राम पंचायत में स्वीकृत 35 पदों में से 28 पदाें पर ही शिक्षक कार्यरत है। चौपाल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कृषि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता महिला एवं बाल विकास बिजली सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों ने काउण्टर लगाकर प्राप्त आ...

प्रतापगढ़ । थानाधिकारी चुंडावत ने ली जन सहभागिता मीटिंग

चित्र
प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ कस्बा छोटी सादड़ी में मदरसा गौसिया इस्लामिया छोटीसादड़ी में थाना अधिकारी डूंगर सिंह चुंडावत आरपीएस द्वारा आगामी त्योहार 12 वफात के संबंध में मुस्लिम समाज के मोतिबिर व्यक्ति व्यक्तियों से चर्चा की तथा जन सहभागिता की मीटिंग ली व मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को बाल श्रम व कानूनन जानकारी प्रदान की। 12 वफात के जुलूस में व्यवस्था के बारे में चर्चा कर जानकारी प्रदान की जिसमें मुस्लिम समाज के अमीरुल्लाह रुस्तम खान, हिना खान, बाबू भाई हमीदुल्लाह, फिरोज मोहम्मद, अजीज मोहम्मद, मुस्ताक खान, समीउल्लाह हाजी, अब्दुल अजीज खान, यूनिस मोहम्मद, मौलवी साहब अजीज खान, कालू खान, व अन्य गणमान्य एवं मोतिबिर व्यक्ति भी शामिल हुए। जिन्हें धूम्रपान वह नशे के सेवन से होने वाले नुकसान व कुप्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।  इसी दौरान वृद्ध लोगों के सार संभाल व रखवाली के संबंध में तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की। कानूनी जानकारी प्रदान कर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों से रूबरू हुए।  

छोटीसादड़ी। विवाह समारोह से लौट रहे परिजनों को ट्रोले ने लिया चपेट में, तीन गम्भीर घायल

चित्र
छोटीसादड़ी। विवाह समारोह से लौट रहे परिजनों को तेज गति से जा रहे ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिसके चलते एक महिला सहित तीन गम्भीर घायल हो गये। घायलों को राहगीरों ने छोटीसादड़ी चिकित्सालय पहुचाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी जिसपर पुलिस भी चिकित्सालय पहुची साथ ही ट्रोले का भी पुलिस द्वारा पता लगने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी नगर के आबिद हुसैन पुत्र इशाक मोहम्मद 55 वर्ष, शमीम बानो पत्नी आबिद हुसैन 52 व शाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन 22 चितौड़गढ़ जिले के गादोला गांव में शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे।  एनएच 113 पर कारुण्डा चौराहा के समीप प्रतापगढ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला सहित तीनो खाई में जा गीरे ओर गम्भीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों  व राहगीरों ने घायलों को अपने वाहन से तीनों ही गंभीर घायलों को छोटीसादड़ी चिकित्सालय लाये साथ ही पुलिस को भी सूचना दी जिसपर पुलिस ने भी ट्रोले को पकड़ने के लिए पीछा किया वही गम्भीर घायलों का चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर स...

सर्द का अहसास शुरू, 3 डिग्री तक और गिर सकता है तापमान

चित्र
बम्बोरी । यह सुबह का नजारा सर्द मौसम के साथ शुरू हो रहा है। लोगों को ठंड का अहसास भी होने लगा है। लोकेश जणवा ने बताया की  शरद ऋतु की सुबह-शाम होते ही सर्दी का असर बढऩे लगता है। रात 8 बजे के बाद हवाएं चलनी शुरू होती है। जिससे एक बार तो आमजन ठिठुरने लग गया। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों के खानपान और पहनने ओढने के वस्त्रों में भी अब बदलाव आने लगा है।  दुकानों में ठंडे पेय पदार्थो की अपेक्षा खाने-पीने की गर्म वस्तुओं पर जोर बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही बाजारों में लगी अस्थायी दुकानों पर पकौड़े व जलेबी की दुकानों पर भारी भीड़ दिखने लगी है। वही सुबह-सुबह क्षेत्र में धुंधल भी छाने लगी है। साथ ही फसलो पर ओस की बूंदे भी छाने लगी है,उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होतो है जैसे की फसलों पर बर्फ़ जमी हो। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते का तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना बताई जा रही है। आने वाले एक हफ्ते में राजस्थान का तापमान 35°c /17°c  रहेगा। चित्तौड़गढ़   32°c  / 17°c  उदयपुर    30 °c   / 17 °c      कानोड़   ...

छोटीसादड़ी। बाइक असंतुलित होने से युवक की मौत

चित्र
छोटीसादड़ी। समीप स्थित गोमाना में एक बाइक असन्तुलित होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस लेकर पायलेट वीरपाल सिंह व मेलनर्स तेजप्रकाश सिंह मौके पर पहुचे और युवक को छोटीसादड़ी के जयचंद मोहिल सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। जहा चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जाने के दौरान नेशनल हाईवे पर से बाइक सवार गुजर रहा था कि अचानक बीच रास्ते में मवेशी आने से बाइक असन्तुलित हो गई और युवक की मौत हो गई। युवक का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।  रिपोर्ट - लोकेश जणवा 

50 किलो खीर का भोग लगा कर राम रसोड़े का समापन किया

चित्र
छोटीसादड़ी । छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय के गांव बंबोरी में स्थित गंगेश्वर महादेव में पिछले 2 महीने से चल रहे राम रसोड़े का आज 50 किलो की खीर का प्रसाद चढ़ाकर किया समापन। गंगेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बगदीराम जणवा ने इस अवसर पर कहा "जिन्होंने भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग किया है उन  सभी का बहुत-बहुत आभारी हूँ" तथा लोकेश जणवा ने बताया की गंगेश्वर महादेव की कृपा से सावन व भादवा माह में तक़रीबन  50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगेश्वर महादेव के दर्शन किए और रामरसोड़े में भोजन प्रसाद लिया। इस अवसर पर पूरण जणवा, शांतिलाल जणवा, रामेश्वर लाल बगदीराम जी, भूरा लाल जी, ईश्वर जणवा सहित कई ग्रमीण मौजूद रहे। रिपोर्ट - लोकेश जणवा

छोटीसादड़ी में हुआ 91.91% मतदान, वही निम्बाहेड़ा में 87.28% मतदान

चित्र
छोटीसादड़ी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतदान समाप्ति के बाद 544 छात्र-छात्राओं में से 500 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 91.91 प्रतिशत मतदान हुआ| छोटीसादड़ी महाविद्यालय में पहले एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था पर टीएसपी ने मैदान में अपना प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। टीएसपी को मिलने वाले वोटों का सीधा-सीधा नुकसान एनएसयूआई को होता दिखाई दे रहा है मतों की गिनती बुधवार को 11 बजे से शुरू होगी। वही राजकीय महाविद्यालय निंबाहेड़ा छात्रसंघ चुनाव 2019 मे दोपहर 1:00 बजे मतदान समाप्ति तक हुई वोटिंग 2171 वोटों मे से गिरे 1895  वोट, यानी 87.28 % मतदान हुआ | रिपोर्ट - लोकेश जणवा

छोटीसादड़ी। जोधपुरिया गांव के खेतों से 6 फिट 5 इंच की मादा मगरमच्छ को रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा

चित्र
  छोटीसादड़ी। क्षेत्र के रंभावली ग्राम पंचायत के जोधपुरिया गांव के पास खेत वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 6 फिट 5 इंच लंबाई कि मादा मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसको सुरक्षित जाखम बांध में छोड़ा दिया। रेंजर अश्विनी प्रतापसिंह ने बताया कि जोधपुरिया गांव के चैनसिंह पुत्र गोवर्धनसिंह के खेत के समीप झाड़ियों में मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ पर विगत 15 दिनों से निगरानी कर रहे थे। लेकिन वह हाथ नहीं लगा। रंभावली सहित आसपास के ग्रामीण दशहत में थे और खेतों की तरफ भी नहीं जा पा रहे थे। रविवार रात ग्रामीणों ने मगरमच्छ गांव की खेतों में होने की सूचना दी। इस पर रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह स्टाफ तथा वनपाल नाका सियाखेड़ी के स्टाफ मध्य रात्रि करीब 2 बजे जोधपुरिया गांव पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। विभाग के कर्मचारियों को मगरमच्छ हाथ नहीं लगा तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद ली।बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहूंचे तथा वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का सहयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर लिया। मगरमच्छ को रस्सी से बांधने के बा...
live-tv-namaste-gaon.png