प्रतापगढ़ । थानाधिकारी चुंडावत ने ली जन सहभागिता मीटिंग
प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ कस्बा छोटी सादड़ी में मदरसा गौसिया इस्लामिया छोटीसादड़ी में थाना अधिकारी डूंगर सिंह चुंडावत आरपीएस द्वारा आगामी त्योहार 12 वफात के संबंध में मुस्लिम समाज के मोतिबिर व्यक्ति व्यक्तियों से चर्चा की तथा जन सहभागिता की मीटिंग ली व मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को बाल श्रम व कानूनन जानकारी प्रदान की।
12 वफात के जुलूस में व्यवस्था के बारे में चर्चा कर जानकारी प्रदान की जिसमें मुस्लिम समाज के अमीरुल्लाह रुस्तम खान, हिना खान, बाबू भाई हमीदुल्लाह, फिरोज मोहम्मद, अजीज मोहम्मद, मुस्ताक खान, समीउल्लाह हाजी, अब्दुल अजीज खान, यूनिस मोहम्मद, मौलवी साहब अजीज खान, कालू खान, व अन्य गणमान्य एवं मोतिबिर व्यक्ति भी शामिल हुए। जिन्हें धूम्रपान वह नशे के सेवन से होने वाले नुकसान व कुप्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
इसी दौरान वृद्ध लोगों के सार संभाल व रखवाली के संबंध में तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की। कानूनी जानकारी प्रदान कर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों से रूबरू हुए।


