संदेश

Local लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आकोला । अगस्त क्रांति सप्ताह के पांचवे दिन कोरोना योद्धाओ को किया सम्मानित

चित्र
आकोला । राज्य सरकार द्वारा वह कलेक्टर के आदेश अनुसार महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के नेतृत्व में गुरुवार को उपखंड भोपालसागर में पंचायत समिति सभागार में अगस्त क्रांति सप्ताह के पांचवे दिन महिला कांस्टेबल महिला, चिकित्सा कर्मी और महिला सफाई कर्मी का सम्मानित किया।  महात्मा गांधी की 150 हुई जयंती पर सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मधुलिका सिंवर, तहसीलदार अशोक सोनी, विकास अधिकारी भवानी शंकर, रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, गणपत सिंह चौधरी, लक्ष्मण सिंह चुण्डावत सहित प्रशासनिक अधिकारी व ब्लाक संयोजक एवं गेर सरकारी सदस्य राजस्थान सरकार, दिलीप कुमार जैन,  सहसंयोजक , फिरोज अली मोजुद थे। 

प्रतापगढ़ । महात्मा गांधी की 150 जयंती पर किया पौधा रोपण

चित्र
प्रतापगढ़ । स्वत्रंता दिवस के पूर्व एवं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी बगवास में चिकित्सा विभाग वन विभाग के संयुक्त तत्वधान में पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव में उप वन संरक्षक प्रतापगढ़ संग्राम सिंह कटिहार, रेंजर प्रतापगढ़ दारा सिंह राणावत, वनपाल भूपेंद्र सिंह शक्तावत, वनरक्षक गोपाल मीणा आदि ने संयोग कर पौधारोपण कराया।  वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी के मीणा, स्त्री रोग विशेषघ डॉक्टर करतार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कच्छावा, दंत रोग चिकित्सक, विशेषक डॉक्टर आलोक यादव एवं मुकेश आमेटा आदि ने पौधारोपण किया। पीएससी के परिसर में चारों ओर 31 पौधे लगाए गए। 

छोटीसादड़ी । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ एवं यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न

चित्र
छोटीसादड़ी । आर्य समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम सामाजिक दूरी रखते हुए संपन्न हुए। मंत्री महेश शर्मा सुमन ने बताया कि प्रातः5 बजे आर्य समाज मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। उसके पश्चात 8.30बजे दयानंद वाटिका में विशेष यज्ञ आर्य मुनि के ब्रम्हत्व में प्रधान बाबूलाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।  यज्ञ में मुख्य डॉ पुष्पेंद्र देव उपाध्याय एवं पार्वती देवी, महेश शर्मा सुमन एवं मधु देवी, पीयूष एवं संजय साहू, संरक्षक आशाराम साहू तथा रामबिलास आर्य थे। यज्ञ में ईश्वर स्तुतिप्रार्थनोपासना मंत्रों के साथ स्वस्तिवाचन एवं शांतिकरणम की आहुतियां दी गई साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आहुतियां दी गई।  कार्यक्रम में संरक्षक भूरालाल साहू, कोषाध्यक्ष करणमल साहू, चांदमल साहू, सुरेश गुजराती, विजय कुमार शर्मा, गीता देवी साहू, पार्वती देवी शर्मा, प्रकाश चंद्र तेली, रमेश उपाध्याय, ओमप्रकाश साहू, मदन लाल चौहान, मंजु व्यास नीमच, प्रेमलता मेनारिया, अदिति, हरिश सहित कई आर्यजन, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

कोरोना से चित्तौड़गढ़ शहर में पूर्व महिला पार्षद की मौत

चित्र
चित्तौड़गढ़ । जिलेभर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। वही एक पूर्व महिला पार्षद की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दम तोड़ दिया हैं। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व नगर परिषद पार्षद, उनकी पत्नी व उनकी माँ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।  पार्षद की मां भी पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पार्षद की मां की तबियत बिगड़ गई और पार्षद की माँ ने दम तोड़ दिया। वही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई हैं। प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी घोषित की हैं। कोरोना पॉजिटिव आए क्षेत्रों में बल्लियों से रास्ते बंद कर जीरो मोबिलिटी घोषित कर दी।  वही प्रशासन कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री भी ढूंढ रही हैं। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

चित्तौड़गढ़ । कोरोना के चलते फीका पड़ा सांवलिया सेठ के जन्मोत्सव का आयोजन, नहीं कटेगा इस बार कान्हा के जन्मदिन पर केक

चित्र
चित्तौड़गढ़ । मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी में हर साल की भांति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रात्रि 12 बजे बाद श्री सांवलिया सेठ के जन्मोत्सव के तहत माखन मिश्री से निर्मित केक भगवान श्रीसांवलिया सेठ के बाल स्वरूप के हाथों कटवाया जाता है।  लेकिन इस बार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार यह केक नही कट सकेगा।  यह केक नीमच के श्रृद्धालुओं के द्वारा श्रीसांवलिया सेठ को भेंटकर  कटवाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए तथा मंदिर अनिश्चितकाल बंद के तहत श्री सांवलिया सेठ को केक का भोग नहीं लगाया जाएगा।  कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जिले के सभी धार्मिक स्थल बन्द हैं। वही कोरोना के चलते जन्माष्टमी पर्व पर श्रीसांवलियाजी में लगने वाला मेला भी इस बार आयोजित नही हुआ।

चित्तौड़गढ़ । पूर्व मंत्री कृपलानी ने किए श्रीकृष्ण लला के दर्शन

चित्र
चित्तौड़गढ़ । निम्बाहेड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार सायं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं भाजपा पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण लला के दर्शन किए।  आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर बुधवार सायं पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पार्षद मयंक अग्रवाल, देवकरण समदानी आदि ने प्रभु श्रीकृष्ण के दर्शन कर पालकी में विराजमान प्रभु को झूला आशीर्वाद प्राप्त किया।

डूंगरपुर मे इस बार जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर नही दिखी मंदिरों मे भक्तो की भीड़

चित्र
डूंगरपुर । बुधवार को जन्माष्टमी पर्व पर महिलाओं ने घर में रहकर ही अपने बच्चों को कृष्ण जैसे तैयार किया व पर्व का आनंद उठाया।  वही बढते कोरोना संक्रमण को लेकर मन्दिरों में इस बार भक्तों का आवण जावण कम रहा परंतु हर साल की भाती इस साल भी पुजारियों द्वारा कृष्ण मन्दिरों में प्रतिमाओं की आंगी की गई साथ ही देर शाम को महाआरती का कार्यक्रम भी हुआ।

डूंगरपुर । जन्माष्टमी पर भी जारी रहा शिव मंदिरो में पूजा अर्चना का दौर

चित्र
डूंगरपुर । श्रावण माह के दौरान से शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना का दौर, जन्माष्टमी पर भी जारी रहा और शाम होते ही शहर के जागेश्वर शिवालय, मंगलेश्वर महादेव मंदिर सहित कई शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा आंगी सजाई गई। लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण कम भक्त ही नज़र आए।

राजस्थान में 56 हजार 100 संक्रमित: उदयपुर में 1700 पार कोरोना मरीज, आज सबसे ज्यादा जोधपुर में 193, धौलपुर 177, जयपुर में 121, बीकानेर 115, उदयपुर 38 और भीलवाड़ा में 33 नए केस आए सामने

चित्र
प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में आज 1,213 नए केस सामने आए है। जिससे बढ़कर कोरोना मरीजों की संख्या 56 हजार 100 हो गई है। वहीं 41 हजार 648 लोग कोरोना से ठीक हो गए है। इस वायरस से 822 मरीजों की मौत हो गई है। आज सबसे ज्यादा जोधपुर में 193, धौलपुर 177, जयपुर में 121, बीकानेर 115, उदयपुर 38 और भीलवाड़ा में 33 नए केस सामने आए है। 1700 पार उदयपुर में कोरोना केस उदयपुर में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार उदयपुर जिले में आज 38 मरीज मिले है। कुल कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1719 पहुंच गया है। राहत की बात है कि जिले में 1347 लोग ठीक भी हो गए है। आपको बतादें कि अबतक जिले में 76286 कोरोना टेस्ट हो चुके है। सिरोही जिले में अबतक 999 कोरोना मरीज हो गए है। डूंगरपुर में 13 नए केस सामने आए है। अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 761 है। राजसमंद  जिले में कुल 807 हुई है। प्रतापगढ़ मे आज 06 नए केस आये जो बढ़कर 232 कोरोना केस हो गये है।  वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में कुल कोरोन...

चित्तौड़गढ़ जिले में आज कुल 33 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

चित्र
चित्तौड़गढ़ । जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा हैं। आज राशमी और निम्बाहेड़ा में कोरोना विस्फोट हुआ हैं। राशमी में एक ही साथ में 11 और निम्बाहेड़ा में 9 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज शाम को जारी रिपोर्ट में जिले से भेजे गए 8, 10 व 11 अगस्त के सैम्पल की रिपोर्ट आई।  इस रिपोर्ट में भदेसर, कनेरा, राशमी सहित चित्तौड़गढ़ शहर शामिल हैं। आज चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में 11, कनेरा 1, भदेसर 3 और चित्तौड़गढ़ शहर के गया गांधीनगर सेक्टर-5 में 4, बापूनगर सेंथी 1, चन्देरिया 1, निम्बाहेड़ा में 9 और सहनवा में एक कोरोना पॉजिटिव केस के मामले सामने आए हैं। वही दो संक्रमितों की जानकारी आना शेष है।  जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण क्षेत्रों में हाइपोक्लोराइट का छिड़काव के साथ ही संक्रमित पाए गए लोगों की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकालने में जुट गई हैं। कोरोना पॉजिटिव एरिया को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किए जा रहे हैं। जिले में लगातार कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 10 तक पहुंच गया हैं।

फतहनगर । जन्माष्टमी पर कोरोना का साया, नगर मे दिखी कार्यक्रमों की कमी

चित्र
फतहनगर । कोरोना के चलते इस बार जन्माष्टमी पर नगर में कार्यक्रमों की कमी दिखी। प्रति वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूलों में भी विविध आयोजन होते है लेकिन इस बार स्कूलें बंद पड़ी है।  वही मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सामान्य रूप से ही मनाया गया है। निर्देश जारी हुए हैं की आगामी दिनों मे 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम भी बिना बच्चों के ही मनाया जाएगा।

गुजरात से मां-बेटी हुई लापता, बेटी मंगलवाड़ में मिली लावारीश, पुलिस ने पिता को सौंपी

चित्र
मंगलवाड़ । कस्बे में मंगलवार शाम को एक होटल पर लावारिश 4 साल की बच्ची मिली जिसको पुलिस ने पिता को सौंपा। एएसआई देवी लाल खटीक ने बताया की मंगलवार सायं मंगलवाड़ में एक होटल पर चार साल की लावारिश बच्ची मिली। पुछताछ में अपना नाम कभी खुशी, कभी मेहा, व नानु बता रही थी।  पुलिस ने उसकी तलाशी की तो जेब से एक पर्ची निकली जिस पर उसके पिता के मोबाइल नंबर निकले। पुलिस ने बच्ची के पिता से बात कर मंगलवाड़ बुला दिया। बच्ची के पिता भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र के चाचेड़ निवासी सतीश पुत्र मनोहर लाल जैन  है जो गुजरात में गाँधीनगर नारायणपुर थाना क्षेत्र में रहता है व टेम्पु चलाता है।  गत 29 जुन को उसकी 4 साल की बच्ची व पत्नि कही गुम गई जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट नारायणपुर थाने में दर्ज है। पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति चितौड़गढ़ पेश किया जहां जांच कर बाल कल्याण समिति ने बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया। बच्ची गुजराज से मंगलवाड़ तक केसे आई यह बच्ची नही बता पाई।

ब्रेकिंग न्यूज़ । बांसवाड़ा में 51 कार्टन अवैध शराब के साथ शराब तस्कर गिफ्तार

चित्र
बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चिकली पूना गांव से 51 कार्टन अवैध शराब जप्त कर शराब तस्कर हितेश कलाल को भी गिरफ्तार किया है।  थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया की गुजरात ले जाने के लिए यह अवैध भंडारण किया गया था। 

डूंगरपुर । जुआ खेलते छह लोग दाव पर लगाई राशि के साथ गिरफ्तार

चित्र
डूंगरपुर । कोतवाली पुलिस ने बुधवार को भोईवाड़ा में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते छह युवकों को गिरफ्तार किया। वही दाव पर लगे रूपए भी जब्त किए। थाना अधिकारी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस भाईवाड़ा पहुंची।  वंहा पर कुछ युवक ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थें। पुलिस को देख ताश के पत्ते छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पिछा कर छह लोगो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते व दाव पर लगे 7030 रूपए भी जब्त किए। 

ब्रेकिंग न्यूज़ । बांसवाड़ा में जुआ फाल पर नहाने गया एक युवक हुआ लापता

चित्र
बांसवाड़ा । जुआ फाल पर आज नहाने गया एक युवक लापता हो गया। थानाधिकारी जीवत राम मीणा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर की मुस्लिम कॉलोनी से छह युवक जुआ फाल पर नहाने गए थे।  पांच वापस आ गए एक युवक मोहम्मद पुत्र नजरउद्दीन पानी में डूब गया। मौके पर पुलिस के साथ ही प्रशासन की टीम मौजूद है। एसडीआरएफ के साथ ही अन्य टीमें कल युवक की तलाश करेगी।   

प्रतापगढ़ । 936 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा परिवहन करते हुए पिकअप जप्त, आरोपी हुआ फरार

चित्र
प्रतापगढ़ । धमोतर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सुचना पर 936 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चुरा के साथ पिकअप को जप्त किया है। धमोतर थाना अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि तलया की तरफ से एक पिकअप अवैध डोडा चुरा भरकर आ रही है।  इसपर थाना अधिकारी मय जाप्ता के साथ तलैया चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक पिकअप चालक पुलिस को देखकर मथुरा तालाब की ओर पिकअप लेकर निकला। पुलिस के पीछा करने पर चालक पिकअप को एक खेत में छोड़कर मक्की की बड़ी-बड़ी फसल का फायदा उठाकर भाग निकला।  तिरपाल से ढकी हुई पिकअप की तलाशी के दौरान अंदर प्लास्टिक के कट्टे में कुल 936 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। पिकअप और अवैध डोडा चुरा को जप्त कर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। 

सेमारी । बड़े हादसे को न्योता दे रहे ट्रांसफार्मर के खुले लटकते तार

चित्र
सेमारी से उदयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग एवं सालवी बस्ती के बीच मणि कॉम्प्लेक्स के पास लगे ट्रांसफर के नंगे लटकते तार, बड़े हादसे को न्योता दे रहे है।  यहाँ आए दिन कई जानवर भी करंट का शिकार हो चुके है। विद्युत विभाग को इस ट्रांसफार्मर के खुले होने की सूचना अवगत करवाया गया है। 

अब तक अछूते रहे छोटीसादड़ी में दी कोरोना ने दस्तक, 3 कोरोना मरीज मिले, एक पॉजिटिव बालक लापता

चित्र
छोटीसादड़ी । अब तक कोरोना से अछूते रहे छोटीसादड़ी नगर में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। बुधवार को छोटीसादड़ी नगर में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमे से दो पुरुष सहित एक महिला कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक यहां दो दिन पहले सेम्पलिंग ली गई थी।  बुधवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पॉजिटीव आने के बाद चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजीटिव मरीज सदर बाजार, सेठजी की हवेली व एक अन्य जगह के है। यहां पॉजिटिव मरीज मिलने और अन्य मरीज मिलने की संभावना को देखते हुए एसडीएम विनोद मल्होत्रा ने इन सभी को केंद्र बिंदु मानते हुए 300 मीटर की परिधि तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया।  कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री खोजी जा रही है। बीसीएमओ कुमुद माथुर ने बताया कि चिकित्सा विभाग की दो टीमें इन इलाकों में घर-घर सर्वे कर सेम्पलिंग करने में जुट गई है। साथ ही मरीज को जिला कॉलेज सेंटर प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।  वही 13 वर्षीय पॉजिटिव बालक का पता नहीं चल पा रहा है। प्रशासन उसकी तलाश कर रहा है। नगर में तीन कोरोन...

भीण्डर के कुंथवास में दो कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि

चित्र
भीण्डर के निकट कुंथवास गांव में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति है, इनका पुत्र 10 दिन पहले पुणे से गांव लौटा था। वहीं एक 17 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। कुंथवास गांव में पहले कोरोना केस मिले है।

ब्रेकिंग़ न्यूज़ । छोटीसादड़ी में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव संक्रमित

चित्र
छोटीसादड़ी में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जगदीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की दो दिन पहले ली गई सेम्पलिंग की आज रिपोट आई है।  जिसमे दो पुरुष सहित एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव आने से चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 
live-tv-namaste-gaon.png