अब तक अछूते रहे छोटीसादड़ी में दी कोरोना ने दस्तक, 3 कोरोना मरीज मिले, एक पॉजिटिव बालक लापता



छोटीसादड़ी । अब तक कोरोना से अछूते रहे छोटीसादड़ी नगर में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। बुधवार को छोटीसादड़ी नगर में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमे से दो पुरुष सहित एक महिला कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक यहां दो दिन पहले सेम्पलिंग ली गई थी। 

बुधवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पॉजिटीव आने के बाद चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजीटिव मरीज सदर बाजार, सेठजी की हवेली व एक अन्य जगह के है। यहां पॉजिटिव मरीज मिलने और अन्य मरीज मिलने की संभावना को देखते हुए एसडीएम विनोद मल्होत्रा ने इन सभी को केंद्र बिंदु मानते हुए 300 मीटर की परिधि तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। 


कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री खोजी जा रही है। बीसीएमओ कुमुद माथुर ने बताया कि चिकित्सा विभाग की दो टीमें इन इलाकों में घर-घर सर्वे कर सेम्पलिंग करने में जुट गई है। साथ ही मरीज को जिला कॉलेज सेंटर प्रतापगढ़ रेफर किया गया है। 

वही 13 वर्षीय पॉजिटिव बालक का पता नहीं चल पा रहा है। प्रशासन उसकी तलाश कर रहा है। नगर में तीन कोरोना मरीज मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी हरकत में आ गया और पूरे नगर को दमकल गाड़ी से सेनेटाइज कर दिया।

live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल