चित्तौड़गढ़ । कोरोना के चलते फीका पड़ा सांवलिया सेठ के जन्मोत्सव का आयोजन, नहीं कटेगा इस बार कान्हा के जन्मदिन पर केक
चित्तौड़गढ़ । मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी में हर साल की भांति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रात्रि 12 बजे बाद श्री सांवलिया सेठ के जन्मोत्सव के तहत माखन मिश्री से निर्मित केक भगवान श्रीसांवलिया सेठ के बाल स्वरूप के हाथों कटवाया जाता है।
लेकिन इस बार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार यह केक नही कट सकेगा। यह केक नीमच के श्रृद्धालुओं के द्वारा श्रीसांवलिया सेठ को भेंटकर कटवाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए तथा मंदिर अनिश्चितकाल बंद के तहत श्री सांवलिया सेठ को केक का भोग नहीं लगाया जाएगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जिले के सभी धार्मिक स्थल बन्द हैं। वही कोरोना के चलते जन्माष्टमी पर्व पर श्रीसांवलियाजी में लगने वाला मेला भी इस बार आयोजित नही हुआ।

