चित्तौड़गढ़ जिले में आज कुल 33 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने
चित्तौड़गढ़ । जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा हैं। आज राशमी और निम्बाहेड़ा में कोरोना विस्फोट हुआ हैं। राशमी में एक ही साथ में 11 और निम्बाहेड़ा में 9 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज शाम को जारी रिपोर्ट में जिले से भेजे गए 8, 10 व 11 अगस्त के सैम्पल की रिपोर्ट आई।
इस रिपोर्ट में भदेसर, कनेरा, राशमी सहित चित्तौड़गढ़ शहर शामिल हैं। आज चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में 11, कनेरा 1, भदेसर 3 और चित्तौड़गढ़ शहर के गया गांधीनगर सेक्टर-5 में 4, बापूनगर सेंथी 1, चन्देरिया 1, निम्बाहेड़ा में 9 और सहनवा में एक कोरोना पॉजिटिव केस के मामले सामने आए हैं। वही दो संक्रमितों की जानकारी आना शेष है।
जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण क्षेत्रों में हाइपोक्लोराइट का छिड़काव के साथ ही संक्रमित पाए गए लोगों की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकालने में जुट गई हैं। कोरोना पॉजिटिव एरिया को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किए जा रहे हैं। जिले में लगातार कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 10 तक पहुंच गया हैं।

