छोटीसादड़ी । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यज्ञ एवं यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न


छोटीसादड़ी । आर्य समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम सामाजिक दूरी रखते हुए संपन्न हुए। मंत्री महेश शर्मा सुमन ने बताया कि प्रातः5 बजे आर्य समाज मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। उसके पश्चात 8.30बजे दयानंद वाटिका में विशेष यज्ञ आर्य मुनि के ब्रम्हत्व में प्रधान बाबूलाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। 

यज्ञ में मुख्य डॉ पुष्पेंद्र देव उपाध्याय एवं पार्वती देवी, महेश शर्मा सुमन एवं मधु देवी, पीयूष एवं संजय साहू, संरक्षक आशाराम साहू तथा रामबिलास आर्य थे। यज्ञ में ईश्वर स्तुतिप्रार्थनोपासना मंत्रों के साथ स्वस्तिवाचन एवं शांतिकरणम की आहुतियां दी गई साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष आहुतियां दी गई। 

कार्यक्रम में संरक्षक भूरालाल साहू, कोषाध्यक्ष करणमल साहू, चांदमल साहू, सुरेश गुजराती, विजय कुमार शर्मा, गीता देवी साहू, पार्वती देवी शर्मा, प्रकाश चंद्र तेली, रमेश उपाध्याय, ओमप्रकाश साहू, मदन लाल चौहान, मंजु व्यास नीमच, प्रेमलता मेनारिया, अदिति, हरिश सहित कई आर्यजन, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल