ब्रेकिंग न्यूज़ । बांसवाड़ा में जुआ फाल पर नहाने गया एक युवक हुआ लापता
बांसवाड़ा । जुआ फाल पर आज नहाने गया एक युवक लापता हो गया। थानाधिकारी जीवत राम मीणा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर की मुस्लिम कॉलोनी से छह युवक जुआ फाल पर नहाने गए थे।
पांच वापस आ गए एक युवक मोहम्मद पुत्र नजरउद्दीन पानी में डूब गया। मौके पर पुलिस के साथ ही प्रशासन की टीम मौजूद है। एसडीआरएफ के साथ ही अन्य टीमें कल युवक की तलाश करेगी।

