प्रतापगढ़ । 936 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा परिवहन करते हुए पिकअप जप्त, आरोपी हुआ फरार
प्रतापगढ़ । धमोतर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सुचना पर 936 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चुरा के साथ पिकअप को जप्त किया है। धमोतर थाना अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि तलया की तरफ से एक पिकअप अवैध डोडा चुरा भरकर आ रही है।
इसपर थाना अधिकारी मय जाप्ता के साथ तलैया चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक पिकअप चालक पुलिस को देखकर मथुरा तालाब की ओर पिकअप लेकर निकला। पुलिस के पीछा करने पर चालक पिकअप को एक खेत में छोड़कर मक्की की बड़ी-बड़ी फसल का फायदा उठाकर भाग निकला।
तिरपाल से ढकी हुई पिकअप की तलाशी के दौरान अंदर प्लास्टिक के कट्टे में कुल 936 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। पिकअप और अवैध डोडा चुरा को जप्त कर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

