गुजरात से मां-बेटी हुई लापता, बेटी मंगलवाड़ में मिली लावारीश, पुलिस ने पिता को सौंपी
मंगलवाड़ । कस्बे में मंगलवार शाम को एक होटल पर लावारिश 4 साल की बच्ची मिली जिसको पुलिस ने पिता को सौंपा। एएसआई देवी लाल खटीक ने बताया की मंगलवार सायं मंगलवाड़ में एक होटल पर चार साल की लावारिश बच्ची मिली। पुछताछ में अपना नाम कभी खुशी, कभी मेहा, व नानु बता रही थी।
पुलिस ने उसकी तलाशी की तो जेब से एक पर्ची निकली जिस पर उसके पिता के मोबाइल नंबर निकले। पुलिस ने बच्ची के पिता से बात कर मंगलवाड़ बुला दिया। बच्ची के पिता भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र के चाचेड़ निवासी सतीश पुत्र मनोहर लाल जैन है जो गुजरात में गाँधीनगर नारायणपुर थाना क्षेत्र में रहता है व टेम्पु चलाता है।
गत 29 जुन को उसकी 4 साल की बच्ची व पत्नि कही गुम गई जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट नारायणपुर थाने में दर्ज है। पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति चितौड़गढ़ पेश किया जहां जांच कर बाल कल्याण समिति ने बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया। बच्ची गुजराज से मंगलवाड़ तक केसे आई यह बच्ची नही बता पाई।

