प्रतापगढ़ । महात्मा गांधी की 150 जयंती पर किया पौधा रोपण
प्रतापगढ़ । स्वत्रंता दिवस के पूर्व एवं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी बगवास में चिकित्सा विभाग वन विभाग के संयुक्त तत्वधान में पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव में उप वन संरक्षक प्रतापगढ़ संग्राम सिंह कटिहार, रेंजर प्रतापगढ़ दारा सिंह राणावत, वनपाल भूपेंद्र सिंह शक्तावत, वनरक्षक गोपाल मीणा आदि ने संयोग कर पौधारोपण कराया।
वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी के मीणा, स्त्री रोग विशेषघ डॉक्टर करतार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कच्छावा, दंत रोग चिकित्सक, विशेषक डॉक्टर आलोक यादव एवं मुकेश आमेटा आदि ने पौधारोपण किया। पीएससी के परिसर में चारों ओर 31 पौधे लगाए गए।

