छोटीसादड़ी। जोधपुरिया गांव के खेतों से 6 फिट 5 इंच की मादा मगरमच्छ को रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा


 छोटीसादड़ी। क्षेत्र के रंभावली ग्राम पंचायत के जोधपुरिया गांव के पास खेत वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 6 फिट 5 इंच लंबाई कि मादा मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसको सुरक्षित जाखम बांध में छोड़ा दिया। रेंजर अश्विनी प्रतापसिंह ने बताया कि जोधपुरिया गांव के चैनसिंह पुत्र गोवर्धनसिंह के खेत के समीप झाड़ियों में मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ पर विगत 15 दिनों से निगरानी कर रहे थे। लेकिन वह हाथ नहीं लगा। रंभावली सहित आसपास के ग्रामीण दशहत में थे और खेतों की तरफ भी नहीं जा पा रहे थे। रविवार रात ग्रामीणों ने मगरमच्छ गांव की खेतों में होने की सूचना दी। इस पर रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह स्टाफ तथा वनपाल नाका सियाखेड़ी के स्टाफ मध्य रात्रि करीब 2 बजे जोधपुरिया गांव पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। विभाग के कर्मचारियों को मगरमच्छ हाथ नहीं लगा तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद ली।बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहूंचे तथा वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का सहयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर लिया। मगरमच्छ को रस्सी से बांधने के बाद वन विभाग के कर्मचारी उसे छोटीसादड़ी लेकर आए। यहां से सोमवार को रेंजर अश्वनी प्रतापसिंह तथा वनपाल श्याम सुंदर शर्मा की मौजूदगी में मादा मगरमच्छ को जाखम बांध में सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया।

रिपोर्ट - लोकेश जणवा
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल