छोटीसादड़ी। विवाह समारोह से लौट रहे परिजनों को ट्रोले ने लिया चपेट में, तीन गम्भीर घायल


छोटीसादड़ी। विवाह समारोह से लौट रहे परिजनों को तेज गति से जा रहे ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिसके चलते एक महिला सहित तीन गम्भीर घायल हो गये। घायलों को राहगीरों ने छोटीसादड़ी चिकित्सालय पहुचाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी जिसपर पुलिस भी चिकित्सालय पहुची साथ ही ट्रोले का भी पुलिस द्वारा पता लगने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी नगर के आबिद हुसैन पुत्र इशाक मोहम्मद 55 वर्ष, शमीम बानो पत्नी आबिद हुसैन 52 व शाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन 22 चितौड़गढ़ जिले के गादोला गांव में शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे। 


एनएच 113 पर कारुण्डा चौराहा के समीप प्रतापगढ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला सहित तीनो खाई में जा गीरे ओर गम्भीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों  व राहगीरों ने घायलों को अपने वाहन से तीनों ही गंभीर घायलों को छोटीसादड़ी चिकित्सालय लाये साथ ही पुलिस को भी सूचना दी जिसपर पुलिस ने भी ट्रोले को पकड़ने के लिए पीछा किया वही गम्भीर घायलों का चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रिम उपचार के लिए रेफर किया। वही पुलिस घायलों  से पूछताछ कर ट्रोले चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। वही दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सालय में लोगो की भीड़ जमा हो गई।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये