छोटीसादड़ी । सांसद जोशी ने किया 17 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का अवलोकन


छोटीसादड़ी । आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कारगर साबित होकर रोग को जड़ से नष्ट कर देता है। आयुर्वेदिक दवाई प्रतिदिन समय और  नियमानुसार उपयोग करने से बड़े-बड़े रोगों से निजात मिल जाती है। यह बात शनिवार को प्रतापगढ़ मार्ग स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर पर चल रहे 17 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर के अवलोकन के दौरान सांसद सीपी जोशी ने मौजूद जनों से कहीं। 

उन्होंने कहा कि संत रावल बाबा के निर्देशन में आयुर्वेदिक दवाई से जो रोगियों को लाभ मिल रहा है, वह क्षेत्र की जनता के लिए सराहनीय कदम है। बाबा रामदेव विकास समिति प्रतिदिन जनता की सेवा कर रही है उसका लाभ सबको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में सदैव मिलता रहेगा। निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में अब तक तीन हजार से ज्यादा रोगियों ने आयुर्वेदिक दवाई का स्वास्थ्य के लिए लाभ लिया है। शिविर में रोगियों को लगातार फायदा मिलने से प्रतिदिन लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

आयुर्वेदिक शिविर में लकवा, पोलियो, दमा, पाइल्स, जोड़ों के दर्द व कई तरह की बीमारीयो का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर मंडल संरक्षक घनश्याम आंजना, अध्यक्ष महिपाल सिंह शक्तावत, उदय पब्लिक स्कूल डायरेक्टर रामप्रसाद शर्मा, अशोक कुमार कुमावत, कैलाश चंद्र सुथार, विनीत वैष्णव, जगदीश वैष्णव, कैलाश तिवारी, ईश्वरलाल पाटीदार, बद्रीलाल सुथार, प्रभु लाल धाकड़, मोहन लाल जटिया सहित मंदिर मंडल के सदस्यों द्वारा रोगियों का सहयोग किया जा रहा है। 

इस दौरान सांसद जोशी का बाबा रामदेव विकास समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक इलाज का असर होने से दूर-दूर से रोगी पहुंच रहे हैं। 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे सहकारिता एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल आंजना शिविर का अवलोकन कर रोगियों की कुशलक्षेम पूछेंगे। शिविर का समापन 22 नवंबर को होगा।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये