छोटीसादड़ी । अल्टो कार में 2 कट्टों में मिला 45 किलो अवैध डोडा चूरा, एक गिरफ्तार


छोटीसादडी । धोलापानी पुलिस ने अवैध डोडा चूरा परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अल्टो गाड़ी को जप्त किया है। थानाधिकारी  बुद्धाराम विश्‍नोई ने बताया कि, थानाधिकारी मय जाप्ता प्राइवेट वाहन के रंभावली मोड़ पर नाकाबंदी कर रहे थे कि मध्यप्रदेश की तरफ से एक अल्टो गाड़ी तेज गति से आई जिसे रोकने का इशारा किया तो चालक द्वारा एक बार गाड़ी धीरे कर तुरंत तेज गति से गाड़ी भगाकर छोटीसादड़ी की तरफ भागने लगा। 

गाड़ी में कोई अवैध वस्तु होने की शंका होने से गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी को गोमाना, भंवरमाता, ढावटा, अखेपुर  होते हुए पीलीखेड़ा की तरफ भगाया गया, पुलिस ने पीलीखेड़ा तिराहा पर अपनी गाड़ी आगे लगाकर अल्टो गाड़ी रुकवाया। आल्टो की नियमानुसार तलाशी ली तो गाड़ी में 2 कट्टों में 45 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला। मुकेश पिता गमना रावत उम्र 24 वर्ष निवासी मैनपुरिया थाना खेरोदा उदयपुर को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल