कनावटी जेल तोड़कर 5 बन्दियों को भगाने का मुख्य मास्टरमाइंड व 5 हज़ार का इनामी बदमाश कंवरलाल बावरी गिरफ्तार



छोटीसादड़ी। मध्यप्रदेश नीमच जिले के कनावटी स्थित जेल तोड़कर 5 बंदियों को भगाने का मुख्य मास्टरमाइंड व छोटी सादड़ी पुलिस का 5 हजार का इनामी बदमाश कंवरलाल बावरी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल इन दिनों जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देश पर पुलिस वंचित एवं फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी के तहत पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई है। 

अभियुक्त को छोटीसादड़ी पुलिस ने शनिवार को मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। थानाधिकारी डूंगरसिंह चुंडावत ने बताया कि पुलिस नीमच रोड पर उप निरीक्षक शंभूलाल दमामी, कांस्टेबल महिपाल सिंह, मुकेश, सुरेश जाट, रामसिंह नाकेबंदी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार इनामी बदमाश कवरलाल पुत्र केशुराम बावरी निवासी बंबोरा होने की शंका हुई। इस पर पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने भी उसका पीछा किया तथा घेरा लगा कर दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि कंवरलाल बावरी ऊंचे दर्जे का बदमाश है तथा छोटीसादड़ी पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ थाने में 30 प्रकरण हत्या, डकैती चोरी व तस्करी के मामले दर्ज हैं और न्यायालय में विचाराधीन है। कंवरलाल बावरी ने छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र, मध्यप्रदेश के नीमच, बघाना, निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में भी कई अपराध किए हैं। साथ ही अपराधिक कंवरलाल बावरी 26 मार्च 2019 को कनावटी जेल तोड़कर 5 बंदी को भगाने के आरोप में नीमच कैंट थाने के प्रकरण में वंचित होकर घटना के समय से ही फरार होने से नीमच के जिला पुलिस अधीक्षक ने कवरलाल बावरी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 

आरोपी को छोटीसादड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद छोटीसादड़ी पुलिस ने  नीमच कैंट पुलिस को अवगत कराया। इस पर नीमच कैंट के पुलिस अधिकारी छोटीसादड़ी पुलिस थाने पहुंचे तथा अपराधियों को पकड़कर नीमच ले गई।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल