छोटीसादड़ी । 8वी की छात्रा लक्ष्मी कुंवर बनी थानाधिकारी
छोटीसादड़ी । राजकीय हरीश आंजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटीसादड़ी के छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर थाने पर बुलाकर थाने का अवलोकन कराया गया। बालिकाओं ने यहां वायरलेस रूम, मालखाना, कंप्यूटर रूम, थानाधिकारी कक्ष, हवालात, क्राइम ब्रांच आदि का अवलोकन किया तथा यहां कार्यरत पुलिसकर्मियों से इनके बारे में जानकारी ली।
पुलिसकर्मियों ने भी बालिकाओं को अपनी कार्यशैली के बारे में रोचक तरीके से अवगत कराया तथा कार्य प्रणाली की जानकारी दी। थानाधिकारी डूंगरसिंह चुंडावत ने बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने तथा पुलिस के प्रति भय मुक्त,बच्चों के आत्मविश्वास एवं मनोबल में वृद्धि करने के लिए आठवीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मीकुंवर को कुछ देर के लिए सांकेतिक रूप से थानाधिकारी मनोनीत कर परिवाद निस्तारण की एक प्रक्रिया के बारे में बताया।
थाने के वायरलेस, माल खाना, कंप्यूटर शाखा, हवालात से लेकर पूरे थाने का अवलोकन कराया। इस दौरान छात्राओं के साथ पीटीआई विनोद खटीक व द्वितीय थानाधिकारी शंभूलाल कांस्टेबल, हनुमान विश्नोई, महिला कांस्टेबल माया कुमारी इत्यादि जाप्ता मौजूद रहे।

