प्रतापगढ़ । दो हमलावरों ने चलाई थी छह गोलियां, दो युवक हुए नामजद, पुलिस ने शुरू की तलाश




प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात को गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हमलावर दो थे। दोनों ने अपनी-अपनी पिस्टल से घर में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने छह गोलियां दागी, जिसमें से पांच महिला के लगी,जबकि एक मिसफायर हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।इस बीच पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। हालांकि रविवार रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

वृत्त निरीक्षक मदनलाल खटीक ने बताया कि महिला बावड़ी मोहल्ला निवासी रजिया(३८) शनिवार रात को परिजनों के साथ खाना खा रही थी। हमलावरों ने उसे छह गोलियां मारी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से पांच गोलियां निकाली गई। जबकि एक गोली बचकर निकल गई। परिजनों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जैद खां पुत्र आजम खां पठान निवासी अखेपुर और बबलू उर्फ जितेन्द्र जोशी निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया।



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले में परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जबकि दो अन्य को भी इसमें शामिल बताया गया है। इसमें जैद खां पुत्र आजम खां पठान निवासी अखेपुर और बबलू उर्फ जितेन्द्र जोशी निवासी प्रतापगढ़ शामिल है। युसुफ खान व सलमान को भी इसमें शामिल बताया है। अब पुलिस की ओर से अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस मोहल्ले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गौरतलब है कि शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात को न्याज मोहम्मद के घर में उसकी पत्नी, पुत्री रजिया और नवासी घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो युवक आए और उसकी ३८ वर्षीय पुत्री रजिया पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। बाइक लेकर भागने के दौरान दो अन्य युवक भी साथ में थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रजिया को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल