छोटीसादड़ी। बाइक असंतुलित होने से युवक की मौत
छोटीसादड़ी। समीप स्थित गोमाना में एक बाइक असन्तुलित होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगो की सूचना पर 108 एम्बुलेंस लेकर पायलेट वीरपाल सिंह व मेलनर्स तेजप्रकाश सिंह मौके पर पहुचे और युवक को छोटीसादड़ी के जयचंद मोहिल सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। जहा चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जाने के दौरान नेशनल हाईवे पर से बाइक सवार गुजर रहा था कि अचानक बीच रास्ते में मवेशी आने से बाइक असन्तुलित हो गई और युवक की मौत हो गई। युवक का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।
रिपोर्ट - लोकेश जणवा


