सर्द का अहसास शुरू, 3 डिग्री तक और गिर सकता है तापमान


बम्बोरी । यह सुबह का नजारा सर्द मौसम के साथ शुरू हो रहा है। लोगों को ठंड का अहसास भी होने लगा है। लोकेश जणवा ने बताया की  शरद ऋतु की सुबह-शाम होते ही सर्दी का असर बढऩे लगता है। रात 8 बजे के बाद हवाएं चलनी शुरू होती है। जिससे एक बार तो आमजन ठिठुरने लग गया। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों के खानपान और पहनने ओढने के वस्त्रों में भी अब बदलाव आने लगा है। 


दुकानों में ठंडे पेय पदार्थो की अपेक्षा खाने-पीने की गर्म वस्तुओं पर जोर बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही बाजारों में लगी अस्थायी दुकानों पर पकौड़े व जलेबी की दुकानों पर भारी भीड़ दिखने लगी है। वही सुबह-सुबह क्षेत्र में धुंधल भी छाने लगी है। साथ ही फसलो पर ओस की बूंदे भी छाने लगी है,उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होतो है जैसे की फसलों पर बर्फ़ जमी हो।


पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते का तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना बताई जा रही है। आने वाले एक हफ्ते में राजस्थान का तापमान 35°c /17°c  रहेगा।

चित्तौड़गढ़  32°c  / 17°c 
उदयपुर  30°c  / 17°c    
कानोड़  31°c / 17°c  
भिंडर  31°c / 17°c  
सलूम्बर  33°c / 18°c
प्रतापगड  31°c / 18°c 
भीलवाड़ा  32°c  / 17°c



live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल