संदेश

kanore लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कानोड़ । कांग्रेस पार्षदों ने किया आमलिया बाघ में वृक्षारोपण

चित्र
उदयपुर जिले की कानोड़ नगर पालिका के कांग्रेस समर्थित पार्षदों व सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों ने आमलिया बाग परिसर में वृक्षारोपण किया। जिसमें फलदार फूलदार पौधे लगाए गए।  इस दौरान कानोड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल, कांग्रेस समर्थित पार्षद गोपाल खटीक, बाबूलाल रेगर, पार्षद पति अल्ताफ बागवान, सहित  कांग्रेस समर्थित व मनोनीत पार्षद मौजूद थे

कानोड़ के नितिन कमा रहे संगीत की दुनिया में अपना नाम, अपने मित्रो के बिच DJ नितिन से हो रहे प्रसिद्ध

चित्र
कानोड़ में जन्मे नितिन पालेचा अपने मित्रो के बीच #DJ_Nitin_Palecha नाम से जाने जाते है। नितिन का जन्म कानोंड को 9 जून 1998 मे हुआ। इनके पिता चंद्र प्रकाश पालेचा जो कानोंड मे सांख्यिकी अध्यापक से प्रसिद्ध है, नितिन की विद्यालय की शिक्षा नर्सरी से 12 तक तुलसी अमृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोंड मे हुई, कक्षा 11 व 12 मे विषय विज्ञान बायोलॉजी थी।  कॉलेज की शिक्षा मे इन्होंने #BCA जनार्धन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपूर से पूरी की और मास्टर डिग्री के लिए हाल मे राजकोट (गुजरात) मारवाडी एडुकेशन फाउंडेशन से #MCA कर रहे है।  नितिन को बचपन से सिंगर बनना था पर जब ये गाना सुनते थे तो गानो की लाइन से ज्यादा उसके संगीत (MUSIC) मे खो जाते थे।  कॉलेज मे जाने के पश्यात इनको lyrics वाले गानो से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक संगीत सुनना अच्छा लगने लगा। इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माता #Martin_Garrix को IDOL मान कर इलेक्ट्रॉनिक संगीत बनाना शुरू किया। कॉलेज के प्रथम साल मे नितिन खुद का संगीत #Need_Nature के नाम से बनाया। जिसको बनाने में करीब 2 महीने का समय लगा। साथ ही बहुत सारे #Bollywood गानो को भी रिमिक्...

नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज 9 अगस्त के विजेताओं के नाम घोषित

चित्र
9 अगस्त सुबह 11:30 बजे खेले गए नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज के विजेताओं के नाम घोषित। संजय जैन  गौतम सोनी  दिव्या खटीक  नरेंद्र कुमार  पुष्कर प्रजापत  जेम्स बॉन्ड  एलबी पहाड़ियां  महिपाल सिंह  गौरव सुथार  मोनिका  ऋषभ  मुद्दत यश चोपड़ा  प्रकाश प्रजापति  सुमित  जूली चावला  विनोद खटीक  रागिनी देवी किशन  राजेश  विनीता  हितेश खींची  सुरभि  शुभकरण  हर्षिता  प्रवीण  सेनियम  प्रिंस प्रजापत कुंदन  हर्षल प्रजापत  ऋषि राज सिंह चौहान  पुनीता  सुनील सुथार  राजमल खटीक  पिंकी खींची  साजिद मंसूरी  आशा बोलियां  श्वेता सचदेव  देवांश  प्रशांत  प्रेम पालीवाल  योगेंद्र खींची  पुष्पा राजपूत  रचना  ललित कुमार  दीपेंद्र  अक्षत  टीना  दीपक टेलर पूजा तंबोलिया  जगदीश प्रसाद  सिद्धू  भगवती लाल मेघवाल  महेश  चंचल  रवि रेगर  पुष्कर लाल जनवा  राजवी अंकित ख...

नमस्ते गांव क्विज 9 अगस्त के विजेताओं के नाम घोषित

चित्र
9 अगस्त शाम 6:30 खेले गए नमस्ते गांव क्विज के विजेताओं के नाम घोषित। ऋषिराज सिंह चौहान, कानोड़  आदित्य जैन, अचनारा यशेष तोलम्बिया, डूंगला  सी पी लावणनिया  पुनीत तोलम्बीया हिमांशु पूजा तोलम्बीया सुर्यवीर सिंह पंवार गौरान आयुषी कुदाल पंकज कुमार जैन चित्रा  अभिषेक वैष्णव रामेश्वर लाल Note - विजेताओं का चयन सबसे पहले एवं सबसे सटीक जवाब के आधार पर किया जाएगा। विजय होने पर प्रतिभागी जिस नाम व मोबाइल से क्विज खेल रहे, उसी से फॉर्म भी भरे अन्यथा प्रतिभागी के फॉर्म को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।  क्विज खेलने के लिए आवश्यक सुचना 1. एक डिवाइस में एक ही नंबर से क्विज खेलें। एक से अधिक नंबर का उपयोग नहीं करें। 2. अलग-अलग डिवाइस में एक ही नंबर से क्विज नहीं खेलें। 3. क्विज खेलते समय विंडो/स्क्रीन बंद ना करें। 4. एक प्रश्न को समान्यतः 10 से 12 सेकंड में जवाब देना अनिवार्य है। 5. हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। 6. क्विज में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 7. विजेताओ को मैसेज आने के 2 घण्टे के अंदर फ़ॉर्म में जानकारी भरना अनिवार्य है। 8. 100 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने पर 7 दिन के अंतर्...

Horoscope, 10th August : कुंडली में बैठे सूर्य, शुक्र, राहू, केतू, शनि क्या उतार- चढाव लेकर आएँगे इस सप्ताह, देखिए आज के राशिफल में

चित्र
  व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय।  Aries मेष राशि (ARIES):   इस सप्ताह मेष राशि के लग्न गत स्वग्रही गोचरीय स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आपको आपको जहाँ उत्साह एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। वहीं शारीरिक ताकत में भी इजाफा रहेगा। किन्तु मंगल कुछ अधिक उत्तेजना एवं क्रोध को देने वाला रहेगा।      Taurus वृष राशि (TAURUS):   इस सप्ताह इस राशि वालों के सम्पत्ति भावगत शुक्र का गोचर आपके लिये हित साधक एवं धन तथा धान्य को दिलाने वाला रहेगा। यदि फिल्म निर्माण, प्रबंधन एवं उद्योगों से जुड़े हुये है। तो आपको इस सताप्ह वांछित सफलताओं की स्थिति रहेगी।       Gemini मिथुन राशि (GEMINI):   इस सप्ताह मिथुन राशि के लिये शुक्र शुभ एवं लाभप्रद बने हुये रहेंगे। जिससे आप अपने सेहत को सुखद रखने एवं कार्य क्षमताओं से लाभान्वित रहेंगे। घर एवं परिवार में भी सुख शांति रह...

वल्लभनगर उपखण्ड क्षैत्र के धमानिया में पंचायत ने अतिक्रमण की कार्रवाई कर रास्ता खुलवाया

चित्र
वल्लभनगर उपखण्ड क्षैत्र के धमानिया में ग्राम पंचायत द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। धमानिया से बागथल जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर्ताओं ने रेम्प का निर्माण रास्ते के बीच तक कर दिया और आम रास्ते पर बड़े बड़े पत्थर डाल कर रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया। इसको देख गॉव के अन्य लोगों ने भी अपने घरों के सामने पत्थर, मिट्टी, लकडिय़ां डालकर रास्ता संकरा कर दिया।  राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अतिक्रमण की ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई। इस पर ग्राम पंचायत धमानिया द्वारा अतिक्रमण कर्ताओ को अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस जारी किए गए लेकिन अतिक्रमण नही हटाया गया। इस पर तहसीलदार वल्लभनगर द्वारा पुलिस जाब्ता के साथ अतिक्रमण हटाने के आदेश प्रदान किए गए।  ग्राम पंचायत धमानिया की बैठक में उक्त अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित करके ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने  की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। पंचायत द्वारा जेसीबी से सभी रेम्प तोड़े गए एवं पत्थरो को रास्ते से हटाकर जब्त कर पूरे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किया गया। गॉव में पंचायत द्वारा तीन घण्टे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करके मार...

कानोड । शिक्षा विद और समाज सेवी अनन्त व्यास ने की एक वर्चुअल पैनल पर चर्चा

चित्र
कानोड । कोरोना संक्रमण काल मे शिक्षा पर चर्चा के लिए शिक्षा विद और समाज सेवी अनन्त व्यास ने एक वर्चुअल पैनल पर चर्चा की जिसमें अनन्त ने नगर के पालिका नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा व भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी दिनेश जोशी को सम्मिलित किया। कोरोना ने बच्चों को शिक्षा से दूर करते हुए अवसाद की ओर अग्रसर किया है।  इससे ना केवल बच्चे अपितु माता-पिता और शिक्षक भी कुंठाग्रस्त होकर समाधान खोज रहे हैं।  कोरोना का बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव और समाधान – एक वर्चुअल पैनल चर्चा के दौरान वक्ताओं ने इन शब्दों में अपनी पीड़ा व्यक्त की। पैनल में भाग लेते हुए भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा और नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा ने जोर दिया कि वर्तमान समय में सरकार को तकनिकी अवसंरचना को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए साथ ही स्कूल स्तर से ही तकीनीकी कौशल को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए।  चर्चा में अभिभावक अमितकुमार, रेणु और गैर सरकारी संस्थान के प्रतिनिधि राहुल ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन करते हुए शिक्षाविद और समाजसेवी अनन्त व्यास ने माता पिता की जागरूकता और छोटे छोटे समूह में घर पर ही बच्चों की शिक्...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोखरवास रोड़ क्रॉस के पास सड़क भरा बरसाती पानी

चित्र
राष्ट्रीय राजमार्ग 76 पर खोखरवास रोड क्रॉस के समीप घुटनों तक बरसाती पानी भरने की समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नही हुआ है। सड़क पर बरसात के दिनों में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। जिससे कई वाहन चालको एवं आमजन को पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। पानी की निकासी नहीं होने पर हल्की बरसात में भी घुटनों तक पानी जमा होने की स्थिति बन जाती है।  यह समस्या पिछले 1 साल से बनी हुई है। सड़क पर घुटनों तक पानी जमा होने से वाहन चालक कई बार असंतुलित होकर नीचे गिर गए। जिससे कई वाहन चालक गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। ग्रामीणों ने पानी भरने की समस्या को लेकर ढावा स्थित कंपनी के बेस कैंप एवं हाईवे अथॉरिटी को भी अवगत करवाया लेकिन हर बार हाईवे अथॉरिटी एवं निर्माण कम्पनी द्वारा नाला बना अस्थाई व्यवस्था कर पानी की निकासी कर दी जाती है।  क्षेत्र में तेज बरसात होने पर फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है ओर आलम यह हो जाता है कि बरसात के समय सड़क तलैया का रूप ले लेती है। जिससे लोगों को पानी में से होकर के गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर के सिक्सलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी के रूट इंचार्ज कृष्णमूर...

SUNDAY DOSE । इस हफ्ते सड़क हादसों और खुदकुशी में गई कई लोगो की जान वही आपसी मतभेद में हुए झग़डे में 6 लोग घायल, 12वीं पास होने की खुशी में नदी नहाने गए दो छात्र बहे

चित्र
1. रतनपुर बोर्डर पर हाइवे पर भूसे के ट्रक में पकड़ी लाखो की शराब  डूंगरपुर । बिछीवाड़ा पुलिस ने सोमवार को रतनपुर बोर्डर पर नाकाबंदी के दौरान भूसे के ट्रक से 256 कार्टन शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।  2. कानोड-भीण्डर मार्ग पर स्कूटी सवार को बचाने सड़क से खाई में उतरी रोडवेज  बस, बाल बाल बचे यात्री  कानोड-भीण्डर सड़क मार्ग पर स्कूटी सवार को बचाने के चलते रोडवेज बस सड़क से खाई में उतर गई। जानकारी के अनुसार कानोड भीण्डर सड़क मार्ग पर खेताखेडा के पास स्कूटी सवार के बचाने के चलते रोडवेज बस सड़क से खाई में उतर गई। इस दौरान स्कूटी सवार ग्रामीण मरुधरा बैंक कानोड के शाखा प्रबंधक सुदामा सिंगल घायल हुए वही दो महिला यात्रियों को भी चोटें आई है।  3. 4 मिनट में होटल के बाहर खड़ी बाइक चुरा कर हुआ रफूचक्कर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद डूंगरपुर । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सिर्फ 4 मिनट के दरम्यान चोर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया और ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ...

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना

चित्र
प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय होते हुए नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 8, 9 और 10 अगस्त तक तेज बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना नजर आ रही है। आईएमडी के अनुसार बांसवाडा, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपूर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बाडमेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान ने भी बदला रंग प्रदेश में एक बार फिर से मानसून के दस्तक देने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आपके जिले एवं नगर का बदलता तापमान कुछ इस तरह उदयपुर  27°c / 24°c चित्तौड़गढ़  27°c / 28°c कानोड़  28°c / 24°c भींडर  28°c / 24°c सलूम्बर  29°c / 26°c प्रतापगढ़  28°c / 26°c छोटी सादड़ी  27°c / 24°c बड़ी सादड़ी  28 °c / 25°c फलासिया  28°c / 26°c झाड़ोल  27°c / 24°c कोटड़ा  29°c / 25°c बांसवाड़ा  29°c / 25°c  डूंगरपुर  29°c / 25°c कपासन  29°c / 26°c  फतहनगर  29°c /...

कानोड में 48 संदिग्ध लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, 41 लोगो के और लिए सैंपल

चित्र
उदयपुर जिले के कानोड़ शहर में गुरुवार को एक युवक कोरोना संक्रमित आने से 48 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही शुक्रवार को 41 सैंपल और लिए गए, इनकी रिपोर्ट आना शेष है। 

कानोड । अन्तर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी

चित्र
कानोड़ । अन्तर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत सेक्टर कानोड के आंगनवाडी केन्द्र राजपूरा 1, राजपूरा 2 में गर्भवती महिला धात्री महिलाओं को स्तनपान के बारे मे जानकारी व स्तनपान से सभी लाभ बताए। राजपुष्ट प्रोजेक्ट से पोषण चैम्पियन निशीथैश्वर चौबीसा माँ के दुध की महत्ता बताई, साथ ही यह भी बताया की 0 से 6 माह के बच्चे का विकास माँ के दुध से ही सम्भव है।  माँ के दुध में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है, जिससे बिमारीयाँ दूर रहती। 6 माह के बाद बच्चे को उपरी आहार के साथ दो वर्ष तक बच्चे को माँ का दूध पिलाना चाहिए, जिससे माँ को कोई भी बिमारीयाँ नही लगे। इस दौरान कार्यकर्ता पुष्पा मेनारिया, इन्द्रा वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 

कानोड मंडल की ओर से कार सेवको का सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
कानोड़ के आमलिया बाग स्थित गुरु गौरक्षनाथ मंदिर प्रांगड मे मेवाड मालवा नाथ योगी समाज विकास संगठन कानोड मंडल की ओर से नाथ समाज के कार सेवक देवनाथ, शिवनाथ व हरिनाथ के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन शुभारम्भ गौरक्ष नाथ जी की वंदना व प्रभु श्री राम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रजल्वित करने के साथ किया गया।  तत्पश्चात तीनो कार सेवको का कानोड मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष निरंजन नाथ ने तिलक, माल्यार्पण कर श्रीफल व प्रतिक चिन्ह के रुप मे प्रभु श्रीराम की तश्वीर भेट की। उक्त आयोजन के पश्चात तीनो कार सेवको की ओर से देव नाथ ने उक्त सम्मान के लिए मंडल के समस्त सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमि पुजन किया गया, वह मेरे जीवन के सबसे यादगार पलो मे से एक था।  जिस सपने को संजोये हम हजारो कार सेवक वर्षो पूर्व घर से निकले थे, आज उस सपने को हमारी आखो के सामने पुरा होते देख बेहद खुशी व आनंद की अनुभुती हो रही है। उक्त आयोजन मे संगठन के केन्द्रीय सचिव प्रदीप नाथ, कानोड मंडल के अध्यक्ष-निरंजन नाथ, उपाध्यक्ष - शम्भु नाथ, बंशी नाथ सचिव - लोके...

हितेश मेहता ने पुनः वल्लभनगर पुलिस उप अधीक्षक का ग्रहण किया पदभार

चित्र
उदयपुर जिले के वल्लभनगर पुलिस उप अधीक्षक पद पर हितेश मेहता ने पुनः पदभार ग्रहण कर लिया है। वल्लभनगर पुलिस उप अधीक्षक पद पर बेनी प्रसाद मीणा वृताअधिकारी प्रतापगढ़ को वल्लभनगर वृताअघिकारी के पद पर लगाया गया था।  जिसको निरस्त कर मीणा को उप अधीक्षक पुलिस साइबर क्राइम सेल उदयपुर एवं मेहता को पीएमडीएस बीकानेर के बजाय पुनः वल्लभनगर वृताधिकारी पद पर लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार देर शाम को एक आदेश जारी कर मेहता को पुनः वल्लभनगर का कार्यभार सौपा गया।

भटेवर क्षेत्र में मानसून पुन: सक्रिय, कही हल्की तो कही तेज बरसात से राहत

चित्र
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 2 दिनों से एक बार फिर से मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। इसको लेकर भटेवर सहित आसपास के गांव में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात होने से लोगों ने गर्मी से राहत पाई।  भटेवर पंचायत के खालातोड, खोखरवास एवं जोरजी का खेड़ा, मोड़ी, मजावड़ा, भमरासिया, दरौली, महाराज की खेड़ी, टुस डांगीयान, माल की टुस, मीठा नीम आदि गांवों में हल्की से तेज बरसात हुई।  मानसून के पुन: सक्रिय हो जाने से आमजन ने एक बार फिर से राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से बरसात नहीं होने पर लोगों के चेहरे निराश हो गए थे। लेकिन अब फिर से खेलने लग गए हैं।

कुराबड़ पुलिस को एक और मिली सफलता, लगातार कुए से मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
कुराबड़ पुलिस ने लगातार कुए से मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुछताछ मे 3 मोटरे बरामद व एक विधुत डी पी चोरी का प्रयास करना कबुल किया है।  थानाधिकारी पवन सिह चोहान ने बताया कि विगत 2 अगस्त को थाना क्षैत्र के वसु गाव मे निर्भय सिह, नटवर सिह, कृष्ण कुमार चोबीसा के कुओ से तीन मोटरे व देवी लाल चोधरी के कुए से विधुत डी पी से तांबा चोरी का विफल प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गयी थी।  इस पर टीम ने अथक प्रयास से मुल्जिमो को डिटेन करते हुए को गिरफ्तार कर निशान दैही तीन कुए मोटरे बरामद कि गई। 

कुराबड़ । आदिवासी बालिकाओं ने पेड़ों को बाँधा रक्षासूत्र

चित्र
कुराबड़ पंचायत समिति के परमदा ग्राम पंचायत स्थित प्रसिद्ध स्थानक खंखेरिया माता जी में राखी के दूसरे दिन यानि ठंडी राखी को आदिवासी अंचल की बालिकाओं ने एक नयी परम्परा की शुरुआत करते हुए ग्रामवासियों एवं टीम सेटिस्फैक्शन के सहयोग से पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प किया।  कार्यक्रम संयोजक हेमन्त औदीच्य के अनुसार जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सोशल डिस्टैन्सिंग की अनुपालना करते हुए आदिवासी बालिकाओं, टीम सेटिस्फैक्शन के सदस्यों एवं ग्राम वासियों ने परिसर में लगे लगभग 200 से भी अधिक पौधो को रक्षा सूत्र बाँधा एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।  कार्यक्रम की शुरुआत स्काउटर झामेश्वर औदीच्य के द्वारा पौधों एवं बालिकाओं को कुमकुम का टिका लगाकर एवं विधिवत मंत्रोच्चार के साथ की गई। गौरतलब है कि इस बार हरियाली अमावस्या के अवसर पर गाँव के प्रतिनिधियों द्वारा एक जुट  होकर टीम सेटिस्फैक्शन के द्वारा लगाए गए पौधो पर केसर का छिड़काव कर आजीवन उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया गया था।  टीम सेटिस्फैक्शन के संस्थापक डॉ सतीश कुमार आमेटा के अनुसार रक्षाबंधन पर इसके अतिरिक्त टीम द्वार...

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन को लेकर कानोड़, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सलूंबर, भींडर, कूण, लसाडिया, बाँसड़ा, चित्तौड़गढ़, भटेवर, वल्लभनगर, फलासिया, झाडोल, डूंगरपुर सहित अन्य कई स्थानों पर आतिशबाजी के साथ हुआ दिपोत्सव

चित्र
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पूर्ण हुआ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों राम भक्तों का कई अर्सो का इंतजार पूरा हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मुख्य पूजन कर चंडी की ईंट से नीव रखी गई। इस ऐतिहासिक कार्य का अयोध्या ही नहीं पूरा भारत साक्षी बना।  घर-घर मे दीपक जलाए गए, जय श्री राम के नारे दूर दूर तक सुनायी दिए साथ ही पुरा देश भगवे रंग मे रंग गया। कानोड़, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सलूंबर, भींडर, कूण, लसाडिया, बाँसड़ा, चित्तौड़गढ़, भटेवर, वल्लभनगर, फलासिया, झाडोल, डूंगरपुर सहित अन्य कई स्थानों पर भी आतिशबाजी के साथ दिपोत्सव मनाया गया।  कानोड़ । इस ऐतिहासिक दिन पर कानोड़ के युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था ।  इस अवसर पर युवाओं द्वारा कानोड़ के रेलवे स्टेशन पर भगवान श्री राम की तस्वीर का पूजन किया गया व आतिशबाजी कर, श्री राम के गगन भेदी नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अन्य ग्रामीणों सहित कई युवा मौजूद रहे। छोटीसादड़ी । आयोध्या में रामजन्मभूमि के शिलान्यास और भूमि पूजन के ऐतिहासिक दिन के अवसर पर छोटीसादड़ी...
live-tv-namaste-gaon.png