SUNDAY DOSE । इस हफ्ते सड़क हादसों और खुदकुशी में गई कई लोगो की जान वही आपसी मतभेद में हुए झग़डे में 6 लोग घायल, 12वीं पास होने की खुशी में नदी नहाने गए दो छात्र बहे
1. रतनपुर बोर्डर पर हाइवे पर भूसे के ट्रक में पकड़ी लाखो की शराब
डूंगरपुर । बिछीवाड़ा पुलिस ने सोमवार को रतनपुर बोर्डर पर नाकाबंदी के दौरान भूसे के ट्रक से 256 कार्टन शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
2. कानोड-भीण्डर मार्ग पर स्कूटी सवार को बचाने सड़क से खाई में उतरी रोडवेज बस, बाल बाल बचे यात्री
कानोड-भीण्डर सड़क मार्ग पर स्कूटी सवार को बचाने के चलते रोडवेज बस सड़क से खाई में उतर गई। जानकारी के अनुसार कानोड भीण्डर सड़क मार्ग पर खेताखेडा के पास स्कूटी सवार के बचाने के चलते रोडवेज बस सड़क से खाई में उतर गई। इस दौरान स्कूटी सवार ग्रामीण मरुधरा बैंक कानोड के शाखा प्रबंधक सुदामा सिंगल घायल हुए वही दो महिला यात्रियों को भी चोटें आई है।
3. 4 मिनट में होटल के बाहर खड़ी बाइक चुरा कर हुआ रफूचक्कर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
डूंगरपुर । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सिर्फ 4 मिनट के दरम्यान चोर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया और ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
4. 7 प्लास्टिक के कट्टो से 148 किलो 400 ग्राम अफीम डोडा चूरा किया जप्त, आरोपी फरार
प्रतापगढ़ । अरनोद थानां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 प्लास्टिक कट्टे में 148 किलो 400 ग्राम अफीम डोडा चुरा मुखबिर की सुचना पर बरामद किया, वही आरोपी फरार है।
5. 12वीं पास होने की खुशी में नदी नहाने गए दो छात्र बहे तेज पानी में
चित्तौड़गढ़ । जिले के रावतभाटा में चूलिया जल प्रपात पर पिकनिक मनाने आए दो छात्र पानी के बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार 12 वीं कक्षा में पास होने के बाद 8 दोस्त खुशी में पार्टी करने जल प्रपात पहुंचे थे। सभी नदी में नहा रहे थे। इस दौरान राणा प्रताप सागर बांध से एक गेट खोल कर पानी निकाला गया। जिससे दो छात्र पानी के तेज प्रवाह में बह गए। 24 घंटे बाद दोनों के शव मिले।
6. घास काटने के दौरान हुई बहस जमकर चले लाठी-डंडे, 6 से ज्यादा लोग हुए घायल
बांसवाड़ा । अरथुना थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में घास काटने को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ और उसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस पूरी घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है और इनको महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7. वेल्नीयां बाईपास के समीप सब्जियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी
उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र के वेल्नीयां बाईपास के समीप, एक सब्जी से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान ड्राइवर को मामूली चोट आई है। ड्राइवर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
8. फ़लासिया मे महिला ने फंदे से लटककर दी जान
फ़लासिया । जिले के फलासिया थानांतर्गत जामुन गांव निवासी हकरी देवी ने सोमवार दोपहर फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव मुर्दाघर रखवाया जहा से मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
9. लसाडिया में स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी खेत में पलटी, दो व्यक्ति गंभीर घायल
लसाडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। मंगलवार देर रात को अग्गड के आगे टांकमाता के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का पहिया गड्डे में पडने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी खेत में पलटी खा गई।
10. चालान बनाते हुए यातायात प्रभारी की कार टक्कर से हुई मौत
डूंगरपुर । एक कार चालक ने मंगलवार शाम को नाकाबन्दी के दौरान चालान बनाते हुए बिछीवाड़ा यात्रा प्रभारी को टक्कर मार दी, जिस से प्रभारी की मौत हो गई। जनकारी के अनुसार कनबा निवासी जयेश जोशी, दो माह पूर्व ही बिछीवाड़ा थाने पर यातायात प्रभारी के पद पर नियुक्त हुए थे। रोज की तरह, बिछीवाड़ा रतनपुर मार्ग पर नाकाबन्दी कर वाहनों के चालान काट रहे थे। इस दौरान एक तेज गति से कार आई और जयेश को टक्कर मार के निकल गई।
11. दो मोटर साईकल की आमने सामने भिड़ंत में चालक घायल
धरियावद । सीओ सर्कल थाना पारसोला अधिनस्त देवला के समीप दो मोटर साईकल के आमने सामने टकराने से चालक घायल हो गए जिन्हें 108 की सहायता से धरियावद अस्पताल लाया गया।
12. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार
छोटीसादड़ी । नेशनल हाईवे पर बरेखन फंटा से आगे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
13. सलूम्बर में देर शाम पहाडी पर रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव
सलूम्बर में सोनारमाता पहाडी पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मृतक सलूम्बर के डाल का निवासी लक्ष्मण सिंह बताया है। वही सूचना पर पहूंची पुलिस ने मौका मुआयना कर परिजनों को जानकारी दी।












