अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन को लेकर कानोड़, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सलूंबर, भींडर, कूण, लसाडिया, बाँसड़ा, चित्तौड़गढ़, भटेवर, वल्लभनगर, फलासिया, झाडोल, डूंगरपुर सहित अन्य कई स्थानों पर आतिशबाजी के साथ हुआ दिपोत्सव
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पूर्ण हुआ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों राम भक्तों का कई अर्सो का इंतजार पूरा हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मुख्य पूजन कर चंडी की ईंट से नीव रखी गई। इस ऐतिहासिक कार्य का अयोध्या ही नहीं पूरा भारत साक्षी बना।
घर-घर मे दीपक जलाए गए, जय श्री राम के नारे दूर दूर तक सुनायी दिए साथ ही पुरा देश भगवे रंग मे रंग गया। कानोड़, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सलूंबर, भींडर, कूण, लसाडिया, बाँसड़ा, चित्तौड़गढ़, भटेवर, वल्लभनगर, फलासिया, झाडोल, डूंगरपुर सहित अन्य कई स्थानों पर भी आतिशबाजी के साथ दिपोत्सव मनाया गया।
कानोड़ । इस ऐतिहासिक दिन पर कानोड़ के युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर युवाओं द्वारा कानोड़ के रेलवे स्टेशन पर भगवान श्री राम की तस्वीर का पूजन किया गया व आतिशबाजी कर, श्री राम के गगन भेदी नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अन्य ग्रामीणों सहित कई युवा मौजूद रहे।
छोटीसादड़ी । आयोध्या में रामजन्मभूमि के शिलान्यास और भूमि पूजन के ऐतिहासिक दिन के अवसर पर छोटीसादड़ी में भी उल्लास का माहौल दिखा। मंदिरों को सजाया गया व लोगो ने एक दूसरे का मुह मीठाकर बधाइयाँ दी। श्री राम के जयकारे से गली मोहल्ले गुंजायमान रहे व लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
आयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हाथों में धर्मपताका लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए रैली निकाली व जमकर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। वही युवाओं ने भी आतिशबाजी कर दीप प्रज्वलित किए।
धरियावाद । अयोध्या में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रामजन्म भुमि पर किए गए भूमि पूजन को लेकर विधायक गौतम लाल मीणा ने भाजपा पधाधिकारी व कार्यकर्ताओ के साथ में धरियावद धर्म नगरी में स्थित खेड़ापति हनुमानजी में प्रभू श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के शुभा अवसर पर आतिशबाजी की व महाआरती का लाभ लिया।
सलूंबर । अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से हुए भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर सलुम्बर कस्बे के डाल टोड़ा ,सहित आसपास के गांवों में आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। गांव के मुख्य चौराहे पर भगवान राम की तस्वीर लगायी गई व घी के दीपक जलाकर भगवान की आरती की गई। गाँव का वातावरण एकदम अयोध्या मय हो गया था।
इस शुभ अवसर पर सलुम्बर के निकटवर्ती ईडाणा माता मंदिर के ईडाणा माता ट्रस्ट संरक्षक कुमार लव देव के दिशा निर्देशानुसार से मंदिर परिसर एवं गौशाला में 101 गायों का प्रचलन किया गया व माता जी की मूर्ति का फूलों से विशेष शृंगार धराया गया।
भींडर । भगवान श्री राम मंदिर की स्थापना एवं शिलान्यास के उपलक्ष में बुधवार शाम को भींडर नगर में दीपावली जैसा माहौल देखा गया। नगर के प्रमुख मंदिरों में तथा नगर वासियों ने अपने घरों के बाहर दीपक जलाए। लॉक डॉउन के चलते कोई खास बड़ा कार्यक्रम नही हो पाया।
कूण । अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह एवं भुमि पुजन के दौरान कूण कस्बे में जयकारों के साथ आतिशबाजी की गई। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल एवं विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा कूण कस्बे के बस स्टैंड पर दोपहर करीब 12.44 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास व भूमिपूजन किया वहीं कूण कस्बे में श्रीराम के जयकारों के साथ आतिशबाजी शुरु हो गई। शाम को सभी के घरों में 5-5 दीपक जलाएं गए व सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
लसाडिया । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व शिला पूजन के दौरान लसाडिया कस्बे में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा हनुमान मंदिर के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई। उसके बाद सभी ने भव्य आरती का लाभ उठाया। इस दौरान लसाडिया प्रधान कन्हैया लाल मीणा सहित हिन्दु संगठनों के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
बाँसड़ा । गांव व उसके निकटवर्ती गांव केदारिया मे अयोध्या मे हुए राम मन्दिर के भुमि पुजन के तहत सभी मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया और आतिशबाजी की गई।
शाम को सभी लोगो ने अपने अपने घरो मे दीप जलाये और एकदुसरे को बधाइयाँ दी।
चित्तौड़गढ़ । अयोध्या में रामलला मंदिर के भूमि पूजन की खुशी में कलेक्ट्रेट व हिन्दू संगठनों के पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर दीप जलाकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की व जिलेभर में मिठाईयाँ बांटी।
भटेवर । अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर देर शाम को दीपक की रोशनी से पूरा भटेवर जगमग उठा। श्री राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर घर - घर दीपोत्सव मना कर मिठाइयां और खुशियां बांटी गई। इस खास ऐतिहासिक पल पर गांव के चारभुजा नाथ के मंदिर पर वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दिए जलाकर प्रभु श्रीराम की झांकी बनाई।
इसके बाद युवाओं ने मंदिर के पास बड़ी तादाद में पटाखे एवं आतिशबाजी कर जय श्रीराम के जयकारे उद्घोष किए तो वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया। गांव में चारों तरफ प्रभु श्रीराम के नाम और चित्र की केसरिया भगवा ध्वजा हर घर की शोभा बढ़ाती हुई दिखाई दी। गांव के सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।
वल्लभनगर । अयोध्या में बुधवार को पीएम मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर की नींव रखने के ऐतिहासिक पल के शुभ अवसर पर वल्लभनगर कसबे के लोगो ने शितला माता के मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना करते हुए दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम नाम की झांगी सजाई व जय श्री राम के जयकारें उद्गोश से मंदिर परिसर गुंजायमान कर दिया।
फलासिया । मुख्यालय के होली चौक पर भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने मिलकर राम भूमि पूजन के अवसर पर 101 दिपक प्रज्वलित किए और आतिशबाजी कर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त कि। भगवान राम के जयकारे लगाए गए और महिला पुरुष द्वारा भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी गई । वहीं महिलाओं ने गरबा रास भी खेला ।
कोल्यारी । उदयपुर जिले के कोल्यारी में राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में गांव वासियो ने मिलकर जय श्री राम के नारे लगाकर प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई और पूरे गांव में रैली निकालते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए । साथ ही सभी ग्राम वासियो ने शाम करीब 7:30 बजे अपने अपने घरो में दीप चलाकर खुशी व्यक्त कि।
झाडोल । उपखंड क्षेत्र के थोबावाडा में , श्री राम मंदिर के शिलान्यास होने के उपलक्ष्य मे भाजयुमो मंडल ओगणा के द्वारा थोबावाडा गांव के हनुमान मन्दिर परिसर मे 60 दिए जलाकर जश्न मनाया गया व भव्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वैभव सेठ सहित कई कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे । वही झाडोल के हनुमान घाटी पर भक्तों द्वारा दीप जलाकर अपनी ख़ुशी जताई गई और झाडोल बस स्टैंड पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व दीप जलाए गए।
डूंगरपुर । अयोध्या राम मन्दिर के निर्माण को लेकर डूंगरपुर में बुधवार को नीव निर्माण के दौरान साई मन्दिर में ओम साई महिला मंडल ने 108 दिपकों की महाआरती का आयोजन किया व महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के पश्चात महिला मंडल ने राम जी के मंगल भजनों का भी आयोजन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मीना श्रीमाल सहित कई भक्त जनों ने आरती का लाभ लिया।
रूद्र वाहिनी संघ ने राम मंदिर के भूमि पूजन के शुभ दिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी प्रकाश नाथ महाराज के निर्देश पर डूंगरपुर ,बांसवाड़ा, उदयपुर व प्रतापगढ़ जिले में भूमि पूजन को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक गांव के मंदिरों में वृक्षारोपण कर अनूठी पहल की। रूद्र वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओ ने विभिन्न स्थानों के मंदिरों में दोपहर की आरती कर शाम को वृक्षारोपण किया तथा कई स्थानों पर रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया।





















