संदेश

Dhariyawad लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज 9 अगस्त के विजेताओं के नाम घोषित

चित्र
9 अगस्त सुबह 11:30 बजे खेले गए नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज के विजेताओं के नाम घोषित। संजय जैन  गौतम सोनी  दिव्या खटीक  नरेंद्र कुमार  पुष्कर प्रजापत  जेम्स बॉन्ड  एलबी पहाड़ियां  महिपाल सिंह  गौरव सुथार  मोनिका  ऋषभ  मुद्दत यश चोपड़ा  प्रकाश प्रजापति  सुमित  जूली चावला  विनोद खटीक  रागिनी देवी किशन  राजेश  विनीता  हितेश खींची  सुरभि  शुभकरण  हर्षिता  प्रवीण  सेनियम  प्रिंस प्रजापत कुंदन  हर्षल प्रजापत  ऋषि राज सिंह चौहान  पुनीता  सुनील सुथार  राजमल खटीक  पिंकी खींची  साजिद मंसूरी  आशा बोलियां  श्वेता सचदेव  देवांश  प्रशांत  प्रेम पालीवाल  योगेंद्र खींची  पुष्पा राजपूत  रचना  ललित कुमार  दीपेंद्र  अक्षत  टीना  दीपक टेलर पूजा तंबोलिया  जगदीश प्रसाद  सिद्धू  भगवती लाल मेघवाल  महेश  चंचल  रवि रेगर  पुष्कर लाल जनवा  राजवी अंकित ख...

धरियावद में लगातार बढ़ रहा कोरोना मरीजो का आंकड़ा, आज 4 और कोरोना पॉजिटिव आए सामने

चित्र
धरियावद । क्षेत्र में लगातार कोरोना मरीजो का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिसको लेकर नगर के कई इलाकों को कंटेंमेंट जॉन घोषित कर रखा है। वही नगर में आज गांधीनगर, सलूम्बर रोड, उदयपुर रोड, कीर मोहल्ले में 4 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की पृष्टि हुई है। वर्तमान में धरियावद क्षेत्र में 10 केस एक्टिव है।  कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन अर्लट दिखाई दे रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम घर घर सर्वे कर रही वही 4 मरीजो को कोविंड सेन्टर पर ले जाया गया है। सकर्मित मोहल्ले में कंटेंमेंट जॉन लगाया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी करतार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तेद दिखाई दिया, क्षेत्र में अभी भी कई लोगो की कोविंड-19 की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। 

Horoscope, 10th August : कुंडली में बैठे सूर्य, शुक्र, राहू, केतू, शनि क्या उतार- चढाव लेकर आएँगे इस सप्ताह, देखिए आज के राशिफल में

चित्र
  व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय।  Aries मेष राशि (ARIES):   इस सप्ताह मेष राशि के लग्न गत स्वग्रही गोचरीय स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आपको आपको जहाँ उत्साह एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। वहीं शारीरिक ताकत में भी इजाफा रहेगा। किन्तु मंगल कुछ अधिक उत्तेजना एवं क्रोध को देने वाला रहेगा।      Taurus वृष राशि (TAURUS):   इस सप्ताह इस राशि वालों के सम्पत्ति भावगत शुक्र का गोचर आपके लिये हित साधक एवं धन तथा धान्य को दिलाने वाला रहेगा। यदि फिल्म निर्माण, प्रबंधन एवं उद्योगों से जुड़े हुये है। तो आपको इस सताप्ह वांछित सफलताओं की स्थिति रहेगी।       Gemini मिथुन राशि (GEMINI):   इस सप्ताह मिथुन राशि के लिये शुक्र शुभ एवं लाभप्रद बने हुये रहेंगे। जिससे आप अपने सेहत को सुखद रखने एवं कार्य क्षमताओं से लाभान्वित रहेंगे। घर एवं परिवार में भी सुख शांति रह...

धरियावद । विश्व आदिवासी दिवस पर अटल सेवा केंद्र में किया गया वृक्षारोपण

चित्र
धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस पर धरियावद के अटल सेवा केंद्र पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत पूर्व व विधायक नगराज मीणा आदि की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।  इस मौके पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राणावत सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धरियावद के ग्राम विकास अधिकारी भवानी सिंह ने किया।

धरियावद । कई सालो से फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चित्र
धरियावद । पारसोला थाना के टॉप टेन में चयनित एक वांछित स्थाई वारंटी एवं एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मोहनसिंह चंद्रावत ने बताया कि पारसोला थाना अधिकारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर न्यायालय में टॉप टेन में चयनित व वांछित स्थाई वारंटी सुमतिलाल, जो करीब 2 साल से फरार चल रहा था, उसे मुखबिर की सूचना पर आसपुर जिला डूंगरपुर से गिरफ्तार किया गया।  वही वांछित स्थाई वारंटी राहुल उर्फ रावजी ( निवासी जीरन जिला ,नीमच ,मध्य प्रदेश), जो कि 4 साल से फरार चल रहा था उसे भी मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों स्थाई वारंटी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन को लेकर कानोड़, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सलूंबर, भींडर, कूण, लसाडिया, बाँसड़ा, चित्तौड़गढ़, भटेवर, वल्लभनगर, फलासिया, झाडोल, डूंगरपुर सहित अन्य कई स्थानों पर आतिशबाजी के साथ हुआ दिपोत्सव

चित्र
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पूर्ण हुआ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों राम भक्तों का कई अर्सो का इंतजार पूरा हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मुख्य पूजन कर चंडी की ईंट से नीव रखी गई। इस ऐतिहासिक कार्य का अयोध्या ही नहीं पूरा भारत साक्षी बना।  घर-घर मे दीपक जलाए गए, जय श्री राम के नारे दूर दूर तक सुनायी दिए साथ ही पुरा देश भगवे रंग मे रंग गया। कानोड़, छोटीसादड़ी, धरियावाद, सलूंबर, भींडर, कूण, लसाडिया, बाँसड़ा, चित्तौड़गढ़, भटेवर, वल्लभनगर, फलासिया, झाडोल, डूंगरपुर सहित अन्य कई स्थानों पर भी आतिशबाजी के साथ दिपोत्सव मनाया गया।  कानोड़ । इस ऐतिहासिक दिन पर कानोड़ के युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था ।  इस अवसर पर युवाओं द्वारा कानोड़ के रेलवे स्टेशन पर भगवान श्री राम की तस्वीर का पूजन किया गया व आतिशबाजी कर, श्री राम के गगन भेदी नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अन्य ग्रामीणों सहित कई युवा मौजूद रहे। छोटीसादड़ी । आयोध्या में रामजन्मभूमि के शिलान्यास और भूमि पूजन के ऐतिहासिक दिन के अवसर पर छोटीसादड़ी...

धरियावद । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुन्ता में चोरों ने किए हाथ साफ़

चित्र
धरियावद । उपखंड क्षेत्र खुन्ता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने विगत दो दिन पूर्व रक्षा बन्धन के पर्व पर रात्रि को हाथ साफ़ किए। विद्यालय के प्राध्यापक कन्हैयालाल मेघवाल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ ने मंगलवार को जब विद्यालय समय में विद्यालय खोला तो देखा कि विद्यालय के कमरों के ताले टूटे हुए थे।  देखने पर ज्ञात हुआ कि चोरों द्वारा दो कमरों के ताले तोड़ चार पंखे निकाल ले उड़े। इस तरह की चोरी की घटना है पहले भी विद्यालय में हो चुकी है। विद्यालय के प्राध्यापक ने अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ चोरी का मामला धरियावद थाने में दर्ज करवाया।

धरियावद । दो मोटर साईकल की आमने सामने भिड़ंत में चालक घायल

चित्र
धरियावद । सीओ सर्कल थाना पारसोला अधिनस्त देवला के समीप दो मोटर साईकल के आमने सामने टकराने से चालक घायल हो गए जिन्हें 108 की सहायता से धरियावद अस्पताल लाया गया।  दोनों का उपचार कर रेफर कर दिया गया। मोटर साईकल चालक रामजी मीणा निवासी बिलडीया ने बताया की वह अपनी मोटर साईकल से अपनी पुत्री को देवला छोड़कर आ रहे थे। सामने से आई मोटर साईकल से दोनों की भिड़ंत हो गई।  

धरियावद मे हुई 421 लोगों की कोरोना सैंपलिंग, पुलिस के जवान रहे तैनात

चित्र
धरियावद मे तीन और नए पॉजिटिव मरीज आने से भय बढ़ता नज़र आ रहा है। हालात देखते हुए, जिला कलेक्टर के आदेश की पालना में धरियावद उप खण्ड अधिकारी करतार सिंह के निर्देश पर धरियावद सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के जैन के आदेश पर 421लोगो की सैंपलिंग की गई।  आगामी आदेश मे सभी से सैंपलिंग करवाने का अनुरोध किया गया व साथ ही यह भी कहा गया की 6 तारीख बाद जिस दुकानदार ने अपनी व अपने दुकान पर काम कर रहे किसी भी व्यक्ति की सेम्पलिग नही करवाई होगी उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज 3 अगस्त के विजेताओं के नाम घोषित

चित्र
3 अगस्त सुबह 11:30 बजे खेले गए नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज के विजेताओं के नाम घोषित। उमेश शर्मा भानु प्रकाश चांदनी सोनी सूर्यवीर सिंह मुकेश चंद्र दिव्या खटीक लोकेश कुमावत देवी किशन खटीक हितेश खींची गायत्री देवी हर्षिता चौधरी पारस अभिषेक तेजावत चंद्रप्रकाश दीपक टेलर प्रिंस प्रजापत कैलाश दिनेश कुमार खुश योगेंद्र खींची दीपेंद्र संजय जैन नरेश कक्कड़ नितिन जारोली ललित ईशा लव कक्कड़ हेमंत सुथार अंशुल मोगरा हैप्पी सोलंकी प्रभा मोगरा दीपिका दवे देवांश मुकेश मुद्रा विजय कुमावत उदय सिंह रावत सविता खींची देव दिनेश चंद्र सिद्धू मुदित ऋषभ जैन अभय शर्मा पूरण खारोल सुरभि आर्यन राठौर कोकिला राव अंकित गंगवाल किशन कुमार खटीक अजय खटीक दिनेश खटीक पूजा तंबोलिया अंकिता नवीन सुथार सुमित व्यास नव्या नरेंद्र कुमार विजय चौधरी प्रेम शंकर सलोनी भाणावत अर्जुन मनीष मेहता पारस आयुष कक्कड़ दिव्या आमेटा चेष्टा जेम्स बॉन्ड मुकेश लोहार मदनलाल लोकेश खींची पीयूष स्वर्णकार भूपेंद्र सिंह श्वेता सचदेव तनिष्क महिम भट्ट पप्पू ऋषभ समकीत प्रतीक नव्या कमरिया हेमलता कैलाश ललित सिंह राजेंद्र सिंह आदित्य जैन नचिकेता महिप...

धरियावद नगर में हेयर सैलून के मालिक में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पुत्री की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

चित्र
धरियावद नगर के ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। युवक की सलूम्बर रोड मार्किट में दुकान है। वही व्यक्ति की पुत्री में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सा प्रभारी अवधेश बैरवा ने जानकारी देते हुए कोरोना सकर्मित मरीजों की पुष्टि की है।  चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पिता पुत्री दोनों पॉजिटिव मरीज के साथ उसके परिवार के अन्य 6 सदस्यों को कोविड केयर सेंटर पर क्वारेनटाइन किया है। वही व्यक्ति के घर  के  आसपास गली मोहल्ले को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया। 

धरियावद । सागवान लकड़ी के गीले गट्टे सहित ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त, चालक अँधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

चित्र
धरियावद क्षेत्रीवन अधिकारी तेजपाल मीणा को 1 अगस्त को मुखबरी से जानकारी मिली की महुडी खेड़ा पीपलिया की ओर से एक ट्रेक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से सागवान की लकड़ी जगल से काट कर धरियावद की ओर जा रहा है। क्षेत्रीवन अधिकारी ने तुरन्त प्रभाव से टीम गठित कर मौके पर पहुंचे।  ट्रेक्टर चालक रास्ते में वन विभाग का वाहन देख कर अँधेरे में टेक्ट्रर छोड़ मौके से फरार हो गया। टीम ने टेक्टर् की तलाशी ली तो ट्रोली से सागवान की लकड़ी के गीले गट्टे मिले। ट्रेक्टर ट्रॉली को रात 1 बजे के दरमियान धरियावद रेंज ऑफिस लाया गया जहा राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 

धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 71 लोगो की हुई कोरोना सेम्पलिग

चित्र
धरियावद । कोरोना महामारी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद में 1 अगस्त को डॉ एसके जैन और डॉ अवदेश बैरवा प्रभारी के निर्देशन में 71 कोरोना के सैंपल लिए गए।  आज बकरीद की राजकीय छुट्टी होने के बावजूद भी यहाँ के स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान शक्तिसिंह, ओमप्रकाश, अभिषेक बोहरा, कपिल सोनी, नीतीश भारद्वाज, अभिषेक भंवरा,आशीष परमार, प्रेमसिंह देवड़ा, भानुराम, राजू आदी ने अपनी सेवाएं दी।

धरियावद थाना में सीएलजी बैठक हुई आयोजित

चित्र
धरियावद । थाना परिसर में आगामी ईद एवं राखी के पावन त्यौहार को लेकर पुलिस उप अधीक्षक अरविंद विश्नोई की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित की गई जिसके तहत आगामी दोनों त्यौहारो को भाईचारा एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की गई।  साथ ही वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए बाजार में व्यापारियों सहित ग्रामीणों से सोशल  डिस्टेंसिंग की पालना करने, मुंह पर मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने सहित विभिन्न नियमों की पालना करने की अपील की गई।  बैठक के दौरान महेश पालीवाल एवं प्रताप मेहता ने नगर के विभिन्न ई-मित्र की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर, शिकायत की जिसको लेकर पुलिस उप अधीक्षक ने आगामी दिनों से ही कार्रवाई करने की बात कही।

धरियावद । श्री भदेरिया भेरुजी मंदिर मे अच्छी बरसात की कामना के लिए हुआ इंद्रदेव प्रसन्न यज्ञ

चित्र
धरियावद । गाडरीयावास के श्री भदेरिया भेरुजी मंदिर प्रांगण में इंद्रदेव प्रसन्न करने के लिए यज्ञ किया गया। इंद्रदेव धुणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामलाल गाडरी ने बताया की तेज गर्मी पड़ने से किसान काफी परेशान है।  इसलिए इंद्रदेव से अच्छी बरसात की कामना करते हुए यह यज्ञ करवाया गया है। यज्ञ में संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया एवं कई भक्तों ने यज्ञ मे भाग लिया।

धरियावद में जगह जगह की गई माता दशा की स्थापना

चित्र
धरियावद में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी माँ दशा की प्रतिमा को नगर में बिराज मान किया गया, साथ ही नगर मे भी कई जगह भक्तों द्वारा माता रानी की स्थापना की गई। इस अवसर पे भक्तो ने सुख शांति की कामना करते हुए माता रानी की पूजा अर्चना  की ।

नमस्ते गांव क्विज 26 जुलाई के विजेताओं के नाम घोषित

चित्र
26 जुलाई शाम 6:30 खेले गए नमस्ते गांव क्विज के विजेताओं के नाम घोषित। गोपाल व्यास, कानोड़ ( 62.5  रुपए ) उत्तम,  ( 62.5 रुपए )   महिपाल सिंह राणावत,  ( 62.5 रुपए )   भावेश पालीवाल,  ( 62.5 रुपए )   Note - विजेताओं का चयन सबसे पहले एवं सबसे सटीक जवाब के आधार पर किया जाएगा। विजय होने पर प्रतिभागी जिस नाम व मोबाइल से क्विज खेल रहे, उसी से फॉर्म भी भरे अन्यथा प्रतिभागी के फॉर्म को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।  क्विज खेलने के लिए आवश्यक सुचना 1. एक डिवाइस में एक ही नंबर से क्विज खेलें। एक से अधिक नंबर का उपयोग नहीं करें। 2. अलग-अलग डिवाइस में एक ही नंबर से क्विज नहीं खेलें। 3. क्विज खेलते समय विंडो/स्क्रीन बंद ना करें। 4. एक प्रश्न को समान्यतः 10 से 12 सेकंड में जवाब देना अनिवार्य है। 5. हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। 6. क्विज में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 7. विजेताओ को मैसेज आने के 2 घण्टे के अंदर फ़ॉर्म में जानकारी भरना अनिवार्य है। 8. 100 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने पर 7 दिन के अंतर्गत आपके खाते में भुग...
live-tv-namaste-gaon.png