धरियावद । कई सालो से फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
धरियावद । पारसोला थाना के टॉप टेन में चयनित एक वांछित स्थाई वारंटी एवं एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मोहनसिंह चंद्रावत ने बताया कि पारसोला थाना अधिकारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर न्यायालय में टॉप टेन में चयनित व वांछित स्थाई वारंटी सुमतिलाल, जो करीब 2 साल से फरार चल रहा था, उसे मुखबिर की सूचना पर आसपुर जिला डूंगरपुर से गिरफ्तार किया गया।
वही वांछित स्थाई वारंटी राहुल उर्फ रावजी ( निवासी जीरन जिला ,नीमच ,मध्य प्रदेश), जो कि 4 साल से फरार चल रहा था उसे भी मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों स्थाई वारंटी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

