धरियावद । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुन्ता में चोरों ने किए हाथ साफ़
धरियावद । उपखंड क्षेत्र खुन्ता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने विगत दो दिन पूर्व रक्षा बन्धन के पर्व पर रात्रि को हाथ साफ़ किए। विद्यालय के प्राध्यापक कन्हैयालाल मेघवाल ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ ने मंगलवार को जब विद्यालय समय में विद्यालय खोला तो देखा कि विद्यालय के कमरों के ताले टूटे हुए थे।
देखने पर ज्ञात हुआ कि चोरों द्वारा दो कमरों के ताले तोड़ चार पंखे निकाल ले उड़े। इस तरह की चोरी की घटना है पहले भी विद्यालय में हो चुकी है। विद्यालय के प्राध्यापक ने अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ चोरी का मामला धरियावद थाने में दर्ज करवाया।

