धरियावद । सागवान लकड़ी के गीले गट्टे सहित ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त, चालक अँधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार
धरियावद क्षेत्रीवन अधिकारी तेजपाल मीणा को 1 अगस्त को मुखबरी से जानकारी मिली की महुडी खेड़ा पीपलिया की ओर से एक ट्रेक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से सागवान की लकड़ी जगल से काट कर धरियावद की ओर जा रहा है। क्षेत्रीवन अधिकारी ने तुरन्त प्रभाव से टीम गठित कर मौके पर पहुंचे।
ट्रेक्टर चालक रास्ते में वन विभाग का वाहन देख कर अँधेरे में टेक्ट्रर छोड़ मौके से फरार हो गया। टीम ने टेक्टर् की तलाशी ली तो ट्रोली से सागवान की लकड़ी के गीले गट्टे मिले। ट्रेक्टर ट्रॉली को रात 1 बजे के दरमियान धरियावद रेंज ऑफिस लाया गया जहा राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

