धरियावद । श्री भदेरिया भेरुजी मंदिर मे अच्छी बरसात की कामना के लिए हुआ इंद्रदेव प्रसन्न यज्ञ
धरियावद । गाडरीयावास के श्री भदेरिया भेरुजी मंदिर प्रांगण में इंद्रदेव प्रसन्न करने के लिए यज्ञ किया गया। इंद्रदेव धुणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामलाल गाडरी ने बताया की तेज गर्मी पड़ने से किसान काफी परेशान है।
इसलिए इंद्रदेव से अच्छी बरसात की कामना करते हुए यह यज्ञ करवाया गया है। यज्ञ में संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया एवं कई भक्तों ने यज्ञ मे भाग लिया।

