धरियावद नगर में हेयर सैलून के मालिक में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पुत्री की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
धरियावद नगर के ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। युवक की सलूम्बर रोड मार्किट में दुकान है। वही व्यक्ति की पुत्री में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सा प्रभारी अवधेश बैरवा ने जानकारी देते हुए कोरोना सकर्मित मरीजों की पुष्टि की है।
चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पिता पुत्री दोनों पॉजिटिव मरीज के साथ उसके परिवार के अन्य 6 सदस्यों को कोविड केयर सेंटर पर क्वारेनटाइन किया है। वही व्यक्ति के घर के आसपास गली मोहल्ले को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया।

