धरियावद में लगातार बढ़ रहा कोरोना मरीजो का आंकड़ा, आज 4 और कोरोना पॉजिटिव आए सामने
धरियावद । क्षेत्र में लगातार कोरोना मरीजो का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिसको लेकर नगर के कई इलाकों को कंटेंमेंट जॉन घोषित कर रखा है। वही नगर में आज गांधीनगर, सलूम्बर रोड, उदयपुर रोड, कीर मोहल्ले में 4 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की पृष्टि हुई है। वर्तमान में धरियावद क्षेत्र में 10 केस एक्टिव है।
कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन अर्लट दिखाई दे रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम घर घर सर्वे कर रही वही 4 मरीजो को कोविंड सेन्टर पर ले जाया गया है। सकर्मित मोहल्ले में कंटेंमेंट जॉन लगाया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी करतार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तेद दिखाई दिया, क्षेत्र में अभी भी कई लोगो की कोविंड-19 की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।


