धरियावद । दो मोटर साईकल की आमने सामने भिड़ंत में चालक घायल
धरियावद । सीओ सर्कल थाना पारसोला अधिनस्त देवला के समीप दो मोटर साईकल के आमने सामने टकराने से चालक घायल हो गए जिन्हें 108 की सहायता से धरियावद अस्पताल लाया गया।
दोनों का उपचार कर रेफर कर दिया गया। मोटर साईकल चालक रामजी मीणा निवासी बिलडीया ने बताया की वह अपनी मोटर साईकल से अपनी पुत्री को देवला छोड़कर आ रहे थे। सामने से आई मोटर साईकल से दोनों की भिड़ंत हो गई।

