धरियावद थाना में सीएलजी बैठक हुई आयोजित
धरियावद । थाना परिसर में आगामी ईद एवं राखी के पावन त्यौहार को लेकर पुलिस उप अधीक्षक अरविंद विश्नोई की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित की गई जिसके तहत आगामी दोनों त्यौहारो को भाईचारा एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की गई।
साथ ही वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए बाजार में व्यापारियों सहित ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, मुंह पर मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने सहित विभिन्न नियमों की पालना करने की अपील की गई।
बैठक के दौरान महेश पालीवाल एवं प्रताप मेहता ने नगर के विभिन्न ई-मित्र की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर, शिकायत की जिसको लेकर पुलिस उप अधीक्षक ने आगामी दिनों से ही कार्रवाई करने की बात कही।

