धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 71 लोगो की हुई कोरोना सेम्पलिग
धरियावद । कोरोना महामारी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद में 1 अगस्त को डॉ एसके जैन और डॉ अवदेश बैरवा प्रभारी के निर्देशन में 71 कोरोना के सैंपल लिए गए।
आज बकरीद की राजकीय छुट्टी होने के बावजूद भी यहाँ के स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान शक्तिसिंह, ओमप्रकाश, अभिषेक बोहरा, कपिल सोनी, नीतीश भारद्वाज, अभिषेक भंवरा,आशीष परमार, प्रेमसिंह देवड़ा, भानुराम, राजू आदी ने अपनी सेवाएं दी।

