कानोड । अन्तर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जानकारी
कानोड़ । अन्तर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत सेक्टर कानोड के आंगनवाडी केन्द्र राजपूरा 1, राजपूरा 2 में गर्भवती महिला धात्री महिलाओं को स्तनपान के बारे मे जानकारी व स्तनपान से सभी लाभ बताए। राजपुष्ट प्रोजेक्ट से पोषण चैम्पियन निशीथैश्वर चौबीसा माँ के दुध की महत्ता बताई, साथ ही यह भी बताया की 0 से 6 माह के बच्चे का विकास माँ के दुध से ही सम्भव है।
माँ के दुध में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है, जिससे बिमारीयाँ दूर रहती। 6 माह के बाद बच्चे को उपरी आहार के साथ दो वर्ष तक बच्चे को माँ का दूध पिलाना चाहिए, जिससे माँ को कोई भी बिमारीयाँ नही लगे। इस दौरान कार्यकर्ता पुष्पा मेनारिया, इन्द्रा वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

