राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना
प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय होते हुए नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 8, 9 और 10 अगस्त तक तेज बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना नजर आ रही है। आईएमडी के अनुसार बांसवाडा, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपूर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बाडमेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान ने भी बदला रंग
प्रदेश में एक बार फिर से मानसून के दस्तक देने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आपके जिले एवं नगर का बदलता तापमान कुछ इस तरह
उदयपुर 27°c / 24°c
चित्तौड़गढ़ 27°c / 28°c
कानोड़ 28°c / 24°c
भींडर 28°c / 24°c
सलूम्बर 29°c / 26°c
प्रतापगढ़ 28°c / 26°c
छोटी सादड़ी 27°c / 24°c
बड़ी सादड़ी 28 °c / 25°c
फलासिया 28°c / 26°c
झाड़ोल 27°c / 24°c
कोटड़ा 29°c / 25°c
बांसवाड़ा 29°c / 25°c
डूंगरपुर 29°c / 25°c
कपासन 29°c / 26°c
फतहनगर 29°c / 26°c
धरियावद 27°c / 27°c
राजसमंद 28°c / 24°c

