संदेश

bhatewar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज 9 अगस्त के विजेताओं के नाम घोषित

चित्र
9 अगस्त सुबह 11:30 बजे खेले गए नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज के विजेताओं के नाम घोषित। संजय जैन  गौतम सोनी  दिव्या खटीक  नरेंद्र कुमार  पुष्कर प्रजापत  जेम्स बॉन्ड  एलबी पहाड़ियां  महिपाल सिंह  गौरव सुथार  मोनिका  ऋषभ  मुद्दत यश चोपड़ा  प्रकाश प्रजापति  सुमित  जूली चावला  विनोद खटीक  रागिनी देवी किशन  राजेश  विनीता  हितेश खींची  सुरभि  शुभकरण  हर्षिता  प्रवीण  सेनियम  प्रिंस प्रजापत कुंदन  हर्षल प्रजापत  ऋषि राज सिंह चौहान  पुनीता  सुनील सुथार  राजमल खटीक  पिंकी खींची  साजिद मंसूरी  आशा बोलियां  श्वेता सचदेव  देवांश  प्रशांत  प्रेम पालीवाल  योगेंद्र खींची  पुष्पा राजपूत  रचना  ललित कुमार  दीपेंद्र  अक्षत  टीना  दीपक टेलर पूजा तंबोलिया  जगदीश प्रसाद  सिद्धू  भगवती लाल मेघवाल  महेश  चंचल  रवि रेगर  पुष्कर लाल जनवा  राजवी अंकित ख...

नवानिया । इंद्र देव की रिझाने ओर राम मंदिर की खुशी में सुंदरकांड का आयोजन

चित्र
नवानिया । गांव में एबीएमएस गणपति मित्र मंडल व ग्राम वासियो के द्वारा गांव में अच्छी बरसात व अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में हनुमान जी के मन्दिर पर सात दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार प्रातः 9 बजे अखण्ड राम चरित मानस रामायण का पाठ शुरू किया जिसका रविवार सुबह समापन हुआ।  जिसके बाद मंदिर परिसर में पंडित प्रभा शंकर आमेटा के सानिध्य में हवन किया गया राम भक्त हनुमान जी की महाआरती की गईं व लड्डू केलों के प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में राम दास वैष्णव, मांगी लाल दर्जी, जगदीश सेन, महेश दास वैष्णव, नरेश दास, भरत पटेल, मुरली वैष्णव, डाल चंद लोहार, मांगी लाल जणवा, संजय जणवा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Horoscope, 10th August : कुंडली में बैठे सूर्य, शुक्र, राहू, केतू, शनि क्या उतार- चढाव लेकर आएँगे इस सप्ताह, देखिए आज के राशिफल में

चित्र
  व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय।  Aries मेष राशि (ARIES):   इस सप्ताह मेष राशि के लग्न गत स्वग्रही गोचरीय स्थिति बनी हुई रहेगी। ऐसे में आपको आपको जहाँ उत्साह एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। वहीं शारीरिक ताकत में भी इजाफा रहेगा। किन्तु मंगल कुछ अधिक उत्तेजना एवं क्रोध को देने वाला रहेगा।      Taurus वृष राशि (TAURUS):   इस सप्ताह इस राशि वालों के सम्पत्ति भावगत शुक्र का गोचर आपके लिये हित साधक एवं धन तथा धान्य को दिलाने वाला रहेगा। यदि फिल्म निर्माण, प्रबंधन एवं उद्योगों से जुड़े हुये है। तो आपको इस सताप्ह वांछित सफलताओं की स्थिति रहेगी।       Gemini मिथुन राशि (GEMINI):   इस सप्ताह मिथुन राशि के लिये शुक्र शुभ एवं लाभप्रद बने हुये रहेंगे। जिससे आप अपने सेहत को सुखद रखने एवं कार्य क्षमताओं से लाभान्वित रहेंगे। घर एवं परिवार में भी सुख शांति रह...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोखरवास रोड़ क्रॉस के पास सड़क भरा बरसाती पानी

चित्र
राष्ट्रीय राजमार्ग 76 पर खोखरवास रोड क्रॉस के समीप घुटनों तक बरसाती पानी भरने की समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नही हुआ है। सड़क पर बरसात के दिनों में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। जिससे कई वाहन चालको एवं आमजन को पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। पानी की निकासी नहीं होने पर हल्की बरसात में भी घुटनों तक पानी जमा होने की स्थिति बन जाती है।  यह समस्या पिछले 1 साल से बनी हुई है। सड़क पर घुटनों तक पानी जमा होने से वाहन चालक कई बार असंतुलित होकर नीचे गिर गए। जिससे कई वाहन चालक गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। ग्रामीणों ने पानी भरने की समस्या को लेकर ढावा स्थित कंपनी के बेस कैंप एवं हाईवे अथॉरिटी को भी अवगत करवाया लेकिन हर बार हाईवे अथॉरिटी एवं निर्माण कम्पनी द्वारा नाला बना अस्थाई व्यवस्था कर पानी की निकासी कर दी जाती है।  क्षेत्र में तेज बरसात होने पर फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है ओर आलम यह हो जाता है कि बरसात के समय सड़क तलैया का रूप ले लेती है। जिससे लोगों को पानी में से होकर के गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर के सिक्सलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी के रूट इंचार्ज कृष्णमूर...

भटेवर क्षेत्र में मानसून पुन: सक्रिय, कही हल्की तो कही तेज बरसात से राहत

चित्र
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 2 दिनों से एक बार फिर से मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। इसको लेकर भटेवर सहित आसपास के गांव में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात होने से लोगों ने गर्मी से राहत पाई।  भटेवर पंचायत के खालातोड, खोखरवास एवं जोरजी का खेड़ा, मोड़ी, मजावड़ा, भमरासिया, दरौली, महाराज की खेड़ी, टुस डांगीयान, माल की टुस, मीठा नीम आदि गांवों में हल्की से तेज बरसात हुई।  मानसून के पुन: सक्रिय हो जाने से आमजन ने एक बार फिर से राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से बरसात नहीं होने पर लोगों के चेहरे निराश हो गए थे। लेकिन अब फिर से खेलने लग गए हैं।

भाटेवर । अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर जिले के ग्रामिण क्षैत्रों में धर्ममय हुआ वातावरण

चित्र
गॉव-गॉव मना भूमि पूजन का जश्र, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, भटेवर सहित आस पास के गॉवों में ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें हजारों लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर उदयपुर जिले के ग्रामिण क्षैत्रों में पुरा वातावरण धर्ममय बन गया। अयोध्या में करीबन पांच सौ सालो के बाद रामलला के मंदिर निर्माण भूमि पूजन के शुभ अवसर पर भटेवर सहित आस पास के विभिन्न गॉवों से इस ऐसिहासिक पल के हजारौ लोग साक्षी बनें और गगन चुम्बी श्रीराम के जयकारों से कई गॉव गूंज उठे।  भटेवर सहित विभिन्न गॉवों में युवाओं द्वारा श्रीराम के जयकारें लगाते हुए प्रमुख चौराहों पर आतिशबाजी की गई। मोड़ी रोड़ भंवरासिया घाटी चौराहें पर व्यापार मण्डल के तत्वाधान में श्रीराम की पूजन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी उदयलाल डांगी, विहिप जिलामंत्री रमेश सांगावत, ढावा सरपंच मदन कीर, राकेश आमेटा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रतनलाल डांगी, प्रेम सिंह सहित ग्रामिणों और भंवरासिया घाटी के समस्त दूकानदारों ने जयकारें लगाते हुए प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना क...

भटेवर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में उद्यान विकास के काम ने पकड़ी रफ्तार

चित्र
महादेव मंदिर के उद्यान में लोगो के बैठने के लिए सीमेंट कुर्सियां भेंट, छतरी का निर्माण जोरो पर वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में पक्षी विचरण केंद्र आमलिया तालाब के पास स्थित अति प्राचीन श्री अमलेश्वर महादेव मंदिर पर उद्यान विकास का काम तेज गति से चल रहा है। महादेव मंदिर परिसर में दर्शनों को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं एवं घूमने फिरने आने वाले ग्रामीणों के बैठने के लिए उद्यान में भामाशाह द्वारा छह सीमेंट की कुर्सियां भेंट की गई है।  इससे अब उद्यान की रौनक ओर भी बढ़ गई है। वही उद्यान में तालाब के पास भामाशाह पूरण दास वैष्णव द्वारा सीमेंट की छतरी एवं बैठने के चबूतरे का निर्माण करवाया जा रहा है। इस सीमेंटेड छतरी का काम जोरो शोरों से चल रहा है। उद्यान में छतरी का निर्माण तालाब के पास होने एवं छतरी पर विशेष प्रकार की लाइटिंग एवं फव्वारा लगाने से उद्यान में चार चांद लग जाएंगे।  इस छतरी का काम पूरा होने एवं कलर, लाइटिंग व फव्वारे लगने के बाद दूर से देखने पर बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देगा। अमलेश्वर महादेव मंदिर में उद्यान विकास के काम को लेकर ग्रामीण, युवा एवं भाम...

भटेवर स्थित विहिप के कार्यालय में राम मंदिर निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

चित्र
विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजंरग दल के कार्यकर्ताओ की बैठक भटेवर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री धनराज ने आगामी अखण्ड भारत दिवस व विहिप स्थापना दिवस की जानकारी दी।  जिला मंत्री रमेश सांगावत ने 5 अगस्त को राम जन्मभूमि पर राम लला मन्दिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के समय जिले के सभी गावो में दीप प्रज्वलन व मंदिरों में आरती कर मिठाई बांटने का अनुरोध किया।  जिला अध्यक्ष हरि सिंह राव ने दीप प्रज्वलन व मंदिरो में आरती कार्यक्रम के लिए जिले के 550 गावो में विहिप कार्यकर्ताओ की टीमे बनाकर जिम्मेदारी सौपने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओ को समय देने के बारें में विचार व्यक्त किए।

भटेवर क्षेत्र में बरसात नही होने पर निराश हुए ग्रामिणों ने खेड़ाखूंट माता के मंदिर पर किया हवन

चित्र
भटेवर क्षैत्र में बरसात नही होने से निराश हुए ग्रामिणों ने खेड़ाखूंट माता के मंदिर पर अच्छी बरसात की कामना को लेकर हवन अनुष्ठान किया। हवन में पंडितों के वैदिक मंत्रोचार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गांव के पंच पटेलों ने आहुतियां लगाई। भटेवर क्षेत्र में अच्छी बरसात नहीं होने से निराश हुए ग्रामीण देवी देवताओं की शरण ले रहे हैं।  खेड़ाखूंट माताजी के मंदिर पर पंडित किशनलाल आमेटा के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अच्छी बारिश के लिए विधिविधान से हवन किया गया। इस अवसर पर खेड़ाखूंट माताजी को आंगी, श्रृंगार व नविन वस्त्र धारण करवाए गए।  इसके बाद ढौल नंगाडौ की थाप, झालर की झंकार पर माताजी को चूरमा का भोग लगाया गया। इस दौरान ग्रामिणों ने दोनो हाथ उठाकर जयकारें लगाते हुए माताजी से बरसात की कामना की।

नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज 3 अगस्त के विजेताओं के नाम घोषित

चित्र
3 अगस्त सुबह 11:30 बजे खेले गए नमस्ते गांव संडे स्पेशल क्विज के विजेताओं के नाम घोषित। उमेश शर्मा भानु प्रकाश चांदनी सोनी सूर्यवीर सिंह मुकेश चंद्र दिव्या खटीक लोकेश कुमावत देवी किशन खटीक हितेश खींची गायत्री देवी हर्षिता चौधरी पारस अभिषेक तेजावत चंद्रप्रकाश दीपक टेलर प्रिंस प्रजापत कैलाश दिनेश कुमार खुश योगेंद्र खींची दीपेंद्र संजय जैन नरेश कक्कड़ नितिन जारोली ललित ईशा लव कक्कड़ हेमंत सुथार अंशुल मोगरा हैप्पी सोलंकी प्रभा मोगरा दीपिका दवे देवांश मुकेश मुद्रा विजय कुमावत उदय सिंह रावत सविता खींची देव दिनेश चंद्र सिद्धू मुदित ऋषभ जैन अभय शर्मा पूरण खारोल सुरभि आर्यन राठौर कोकिला राव अंकित गंगवाल किशन कुमार खटीक अजय खटीक दिनेश खटीक पूजा तंबोलिया अंकिता नवीन सुथार सुमित व्यास नव्या नरेंद्र कुमार विजय चौधरी प्रेम शंकर सलोनी भाणावत अर्जुन मनीष मेहता पारस आयुष कक्कड़ दिव्या आमेटा चेष्टा जेम्स बॉन्ड मुकेश लोहार मदनलाल लोकेश खींची पीयूष स्वर्णकार भूपेंद्र सिंह श्वेता सचदेव तनिष्क महिम भट्ट पप्पू ऋषभ समकीत प्रतीक नव्या कमरिया हेमलता कैलाश ललित सिंह राजेंद्र सिंह आदित्य जैन नचिकेता महिप...

Horoscope, 3rd August : क्या उतार- चढाव लेकर आया है यह सप्ताह देखिए आज के राशिफल में

चित्र
व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय।  Aries मेष राशि (ARIES):   इस सप्ताह मेष राशि के पराक्रम भावगत शुक्र एवं राहू का गोचर शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ रहेगा। ऐसे मे आप सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ते हुये रहेगे। क्योंकि संबंधित ग्रहों का गोचर आपके लिये कल्याणप्रद रहेगा।     Taurus वृष राशि (TAURUS):   इस सप्ताह सम्पत्ति भावगत राहू एवं शुक्र का गोचर इस सप्ताह बना रहेगा। ऐसे में आप अपने कारोबार एवं सेवाओं के प्रति और सकारात्मक बने हुये रहेंगे। आप अपने सम्पत्ति एवं वाहन के मामलों में सूझबूझ का परिचय देते हुये रहेंगे।        Gemini मिथुन राशि (GEMINI):   इस सप्ताह लग्न गत शुक्र का गोचर आपके लिये शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ रहेगा। आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में लगे हुये रहेगे। ऐसे...

पीडब्ल्यूडी वल्लभनगर कार्यालय के कर्मचारियों की राजकीय सेवा पूर्ण होने पर विभाग ने किया सम्मान

चित्र
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की राजकीय सेवा पूर्ण होने पर कर्मचारियों का अधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।  कार्यालय के कर्मचारी मोड़ीराम मेघवाल एवं वाहन चालक मोड़ सिंह द्वारा सम्मान जनक राजकीय सेवा पूर्ण करने पर अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार जोशी, सहायक अभियंता गौतम नलवाया ने पगड़ी माला और तिलक के साथ स्वागत किया।  इस अवसर पर व्याख्याता कैलाश मेघवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य खेमराज मेघवाल, एडवोकेट कैलाश मेघवाल, एडवोकेट चंद्र प्रकाश मेघवाल सहित कई अन्य मौजूद थे।

भटेवर में कालाजी बावजी मन्दिर के पास लावारिश हालत में मिली बाइक को पुलिस ने किया जब्त

चित्र
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर स्थित काला जी बावजी मंदिर के पास में लावारिस हालत में मिली बाइक को भटेवर चौकी पुलिस ने जप्त किया। भटेवर पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने काला जी बावजी मंदिर के पास एक लावारिस हालत में पड़ी बाइक की सूचना दी।  इसके बाद चौकी से कॉन्स्टेबल राम सिंह गुर्जर एवं सुरेश जाट मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने आसपास में छानबीन कर बाइक मालिक का पता लगाने के प्रयास किए। पुलिस द्वारा पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि सिल्वर कलर की बाइक पिछले 3 दिनों से मंदिर के पास ही लावारिस हालत में पड़ी हुई है।  ग्रामीणों को मामला संदिग्ध दिखने या चोरी की बाइक होने का अंदेशा होने पर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने लावारिस बाइक को जप्त कर भटेवर पुलिस चौकी में रखवाया और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए।

नवानिया में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने खेलगांव बनाने की उठाई मांग

चित्र
ट्रेक के अभाव में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को पक्की सड़क करनी पड़ रही तैयारियां नवानिया पंचायत के सभी एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने पंचायत क्षेत्र में 400 मीटर रनिंग ट्रेक बनाने की मांग करते हुए सरपंच को ज्ञापन दिया। नवानिया विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार जाट के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया। गांव की इन प्रतिभाओं में से 5 खिलाड़ियों ने बिना ट्रैक के भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करते हुए गांव का नाम रोशन किया।  कोरोना आपदा के समय खिलाड़ियों को काफी मशक्कत का सामना करते हुए लंबी दौड़ पक्की सड़क पर करनी पड़ रही है। जिससे आए दिन खिलाड़ियों को आंतरिक चोट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से परेशान होकर सभी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने ग्राम पंचायत में ट्रेक बनवाने की मांग को लेकर पंचायत में ज्ञापन दिया।  ग्राम पंचायत के सरपंच सत्य नारायण व्यास एवं उपसरपंच जगदीश सेन ने 400 मीटर ट्रैक बनाने का आश्वासन देते हुए नरेगा श्रमिकों को ट्रैक बनाने के काम में लगा दिया। इस समस्या का समाधान होने पर सभी खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। नव...

भटेवर के आसमान में छाए काले बादलो ने किया निराश, किसान परेशान

चित्र
भटेवर क्षेत्र में दिनभर तेज गर्मी उमस के बाद शाम को अचानक आसमान काली घनघोर घटाओं से गिर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अच्छी बरसात होने के कयास लगाए। लेकिन काले बादल लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए और क्षेत्र में छिटपुट बरसात होने से सभी लोग निराश हो गए।  क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बरसात नहीं होने से खेतों में फसलें सूखने के कारण किसानों के साथ ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा अच्छी बरसात के लिए धार्मिक हवन अनुष्ठान करने में लगे हुए हैं। क्षेत्र में छिटपुट बरसात से मौसम सुहावना होने पर लोगों को राहत मिली।

भटेवर में बरसात नहीं होने पर घर-घर पकवान बनाकर इंद्रदेव को भोग चढ़ाने पहुंचे ग्रामीण

चित्र
चारभुजा नाथ के मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लापसी का लगाया भोग, अच्छी बारिश की कामना भटेवर सहित आसपास के गांवों में खण्डवृष्टि एवं छिटपुट बरसात होने से परेशान होकर ग्रामीणों ने घर-घर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर इंद्रदेव को भोग चढ़ाने के लिए बाईपास स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे। गांव के वरिष्ठ पंच पटेलों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अपने-अपने घर पर लापसी, चावल, चूरमा सहित कई व्यंजन बनाकर इंद्रदेव एवं महादेव को भोग धराया।  इसके बाद ग्रामीणों ने भटेवर क्षेत्र में अच्छी बरसात होने की कामना की। गांव की महिलाओं ने ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य करने का आनंद लिया। इसके बाद ग्रामीण चारभुजा नाथ के मंदिर पर पहुंचे। चारभुजा नाथ के मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लापसी, चावल एवं चूरमे का भोग धराया गया। आपको बता दे कि आसपास के गांवो में अच्छी बरसात हो रही है लेकिन भटेवर में छिटपुट बरसात होने से निराश होकर ग्रामीण इंद्र देव को रिझाने के प्रयास कर रहे है।

भटेवर । आनंद विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा टॉपर विद्यार्थियों का किया स्वागत सम्मान

चित्र
भटेवर ।  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी हुए 10वीं कक्षा के परीक्षा परीणाम में इस बार भी आनंद विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता दोहरातें हुए सर्वाधित अंक प्राप्त किए।  आनंद विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय नान्दवेल महादेव रोड़ डबोक की छात्रा काजल पाटीदार ने 92.83 प्रतिशत एवं प्रियंका प्रजापत ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं गॉव का नाम रोशन किया। बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण होकर स्कूल व गॉव का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों का तीलक, मुंह मिठा एवं उपरणा के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय द्वारा सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्या यामिनी पालीवाल, निदेशक महेश पालीवाल ने बताया की विद्यालय के 33 छात्र प्रथम श्रेणी, 9 छात्र द्वितीय श्रेणी व 3 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।  इसमें बेटियों ने बाजी मारते हुए सर्वाधित अंक प्राप्त किए। परीक्षा परीणाम में 3 छात्...

भटेवर । श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी को लेकर अमलेश्वर महादेव मन्दिर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

चित्र
भटेवर । श्रावण के पवित्र मास को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन महादेव की आराधना की जा रही है। भटेवर में आमलिया तालाब के पास स्थित अति प्राचीन अमलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।  इस मौके पर मनोहर लाल पुजारी, प्यार चंद प्रजापत सहित श्रद्धालुओं द्वारा महादेव का बिल पत्रों, गुलाब, हजारी गल, चंपा, कनेर, आक एवं विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार धारण करवाया गया। श्रावण मास के अवसर पर प्रतिदिन मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।  वही पंडित किशनलाल आमेटा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ महादेव का अभिषेक किया गया। ग्रामीणों ने अमलेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बरसात और फसलों की वृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार भी भटेवर की बेटियों ने मारी बाजी

चित्र
पवन पुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा टॉपर रहीं बेटियों का स्वागत समारोह आयोजित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी हुए 10वीं कक्षा के परीक्ष परीणाम में इस बार भी भटेवर की बेटियों ने बाजी मारते हुए सर्वाधित अंक के साथ सफलता प्राप्त की। पवन पुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेवर की छात्रा तनीषा प्रजापत ने 95.83 प्रतिशत एवं मनीषा सुथार ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल के साथ गॉव का नाम रोशन किया।  पवन पुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण होकर स्कूल व गॉव का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्राओं का मुंह मिठा एवं उपरणा के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय द्वारा सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।  प्रधानाचार्य गोपाल मेनारिया ने बताया की विद्यालय के 14 छात्र प्रथम श्रेणी, 17 छात्र द्वितीय श्रेणी व 2 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसमें बेटियों ने बाजी मारते हुए तनीषा प्रजापत 95.83, मनिषा सुथार 95.33, मिनाक्षी नाग...

भटेवर सहित आस पास के गांवो में छिटपुट खण्डवृष्टि से किसानों को बंधी आस

चित्र
भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांवों में कई दिनों के बाद आखिरकार इंद्रदेव कुछ देर के लिए मेहरबान हुए। भटेवर क्षेत्र में छिटपुट खंड वृष्टि होने से फसलों को लेकर किसानों को कुछ समय के लिए राहत मिल पाई। भटेवर एवं आसपास के गांवों में बरसात नहीं होने से ग्रामीणों ने इंद्रदेव को रिझाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान सहित कई जतन किए।  इसके बावजूद भी उम्मीद के अनुसार इस साल बरसात नहीं हो रही है। किसानों को पहले तो लॉकडाउन की मार और अब बरसात नहीं होने से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। भटेवर क्षेत्र में गुरुवार को मात्र 15 मिनट हल्की बरसात हुई। भटेवर के खालातोड, खोखरवास, बाईपास चौराहा एवं आसपास के स्थानों पर हल्की खंड बरसात हुई। वही पुराना चौराहा बस स्टैंड के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों को कुछ देर के लिए ही सही हल्की-फुल्की राहत महसूस हुई। आपको बता दे की  भटेवर क्षेत्र में बरसात के करीबन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई।  जिससे किसानों एवं ग्रामीणों के सिर पर चिंता की लकीरें आने लग गई है। अक्सर 15 जून के बाद बरसात का मौसम हर साल शुरू हो...
live-tv-namaste-gaon.png