भटेवर । श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी को लेकर अमलेश्वर महादेव मन्दिर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन
भटेवर । श्रावण के पवित्र मास को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन महादेव की आराधना की जा रही है। भटेवर में आमलिया तालाब के पास स्थित अति प्राचीन अमलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मनोहर लाल पुजारी, प्यार चंद प्रजापत सहित श्रद्धालुओं द्वारा महादेव का बिल पत्रों, गुलाब, हजारी गल, चंपा, कनेर, आक एवं विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार धारण करवाया गया। श्रावण मास के अवसर पर प्रतिदिन मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
वही पंडित किशनलाल आमेटा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ महादेव का अभिषेक किया गया। ग्रामीणों ने अमलेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बरसात और फसलों की वृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

