भटेवर के आसमान में छाए काले बादलो ने किया निराश, किसान परेशान
भटेवर क्षेत्र में दिनभर तेज गर्मी उमस के बाद शाम को अचानक आसमान काली घनघोर घटाओं से गिर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अच्छी बरसात होने के कयास लगाए। लेकिन काले बादल लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए और क्षेत्र में छिटपुट बरसात होने से सभी लोग निराश हो गए।
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बरसात नहीं होने से खेतों में फसलें सूखने के कारण किसानों के साथ ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा अच्छी बरसात के लिए धार्मिक हवन अनुष्ठान करने में लगे हुए हैं। क्षेत्र में छिटपुट बरसात से मौसम सुहावना होने पर लोगों को राहत मिली।

