भटेवर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में उद्यान विकास के काम ने पकड़ी रफ्तार
महादेव मंदिर के उद्यान में लोगो के बैठने के लिए सीमेंट कुर्सियां भेंट, छतरी का निर्माण जोरो पर
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में पक्षी विचरण केंद्र आमलिया तालाब के पास स्थित अति प्राचीन श्री अमलेश्वर महादेव मंदिर पर उद्यान विकास का काम तेज गति से चल रहा है। महादेव मंदिर परिसर में दर्शनों को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं एवं घूमने फिरने आने वाले ग्रामीणों के बैठने के लिए उद्यान में भामाशाह द्वारा छह सीमेंट की कुर्सियां भेंट की गई है।
इससे अब उद्यान की रौनक ओर भी बढ़ गई है। वही उद्यान में तालाब के पास भामाशाह पूरण दास वैष्णव द्वारा सीमेंट की छतरी एवं बैठने के चबूतरे का निर्माण करवाया जा रहा है। इस सीमेंटेड छतरी का काम जोरो शोरों से चल रहा है। उद्यान में छतरी का निर्माण तालाब के पास होने एवं छतरी पर विशेष प्रकार की लाइटिंग एवं फव्वारा लगाने से उद्यान में चार चांद लग जाएंगे।
इस छतरी का काम पूरा होने एवं कलर, लाइटिंग व फव्वारे लगने के बाद दूर से देखने पर बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देगा। अमलेश्वर महादेव मंदिर में उद्यान विकास के काम को लेकर ग्रामीण, युवा एवं भामाशाह रूचि दिखाकर सहयोग कर रहे हैं।


