भटेवर में बरसात नहीं होने पर घर-घर पकवान बनाकर इंद्रदेव को भोग चढ़ाने पहुंचे ग्रामीण

चारभुजा नाथ के मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लापसी का लगाया भोग, अच्छी बारिश की कामना


भटेवर सहित आसपास के गांवों में खण्डवृष्टि एवं छिटपुट बरसात होने से परेशान होकर ग्रामीणों ने घर-घर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर इंद्रदेव को भोग चढ़ाने के लिए बाईपास स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे। गांव के वरिष्ठ पंच पटेलों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अपने-अपने घर पर लापसी, चावल, चूरमा सहित कई व्यंजन बनाकर इंद्रदेव एवं महादेव को भोग धराया। 


इसके बाद ग्रामीणों ने भटेवर क्षेत्र में अच्छी बरसात होने की कामना की। गांव की महिलाओं ने ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य करने का आनंद लिया। इसके बाद ग्रामीण चारभुजा नाथ के मंदिर पर पहुंचे। चारभुजा नाथ के मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लापसी, चावल एवं चूरमे का भोग धराया गया। आपको बता दे कि आसपास के गांवो में अच्छी बरसात हो रही है लेकिन भटेवर में छिटपुट बरसात होने से निराश होकर ग्रामीण इंद्र देव को रिझाने के प्रयास कर रहे है।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये