भटेवर । आनंद विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा टॉपर विद्यार्थियों का किया स्वागत सम्मान
भटेवर । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी हुए 10वीं कक्षा के परीक्षा परीणाम में इस बार भी आनंद विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता दोहरातें हुए सर्वाधित अंक प्राप्त किए।
आनंद विद्या भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय नान्दवेल महादेव रोड़ डबोक की छात्रा काजल पाटीदार ने 92.83 प्रतिशत एवं प्रियंका प्रजापत ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं गॉव का नाम रोशन किया। बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण होकर स्कूल व गॉव का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों का तीलक, मुंह मिठा एवं उपरणा के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय द्वारा सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्या यामिनी पालीवाल, निदेशक महेश पालीवाल ने बताया की विद्यालय के 33 छात्र प्रथम श्रेणी, 9 छात्र द्वितीय श्रेणी व 3 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
इसमें बेटियों ने बाजी मारते हुए सर्वाधित अंक प्राप्त किए। परीक्षा परीणाम में 3 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक, 3 छात्र 80 प्रतिशत से अधिक, 15 छात्र 70 प्रतिशत से अधिक तथा 12 छात्रौं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर टॉपर रहें।

