Horoscope, 3rd August : क्या उतार- चढाव लेकर आया है यह सप्ताह देखिए आज के राशिफल में


व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। 

Aries

मेष राशि (ARIES): इस सप्ताह मेष राशि के पराक्रम भावगत शुक्र एवं राहू का गोचर शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ रहेगा। ऐसे मे आप सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ते हुये रहेगे। क्योंकि संबंधित ग्रहों का गोचर आपके लिये कल्याणप्रद रहेगा।    

Taurus

वृष राशि (TAURUS): इस सप्ताह सम्पत्ति भावगत राहू एवं शुक्र का गोचर इस सप्ताह बना रहेगा। ऐसे में आप अपने कारोबार एवं सेवाओं के प्रति और सकारात्मक बने हुये रहेंगे। आप अपने सम्पत्ति एवं वाहन के मामलों में सूझबूझ का परिचय देते हुये रहेंगे।       


Gemini

मिथुन राशि (GEMINI): इस सप्ताह लग्न गत शुक्र का गोचर आपके लिये शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ रहेगा। आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में लगे हुये रहेगे। ऐसे में धन कमाने के प्रयास एवं स्वास्थ को सुखद रखने के प्रयास भी आपके लिये हित वर्धक रहेंगे। वहीं राहू का गोचर आपके लिये कष्टप्रद एवं हानि देने वाला रहेगा।   

Cancer

कर्क राशि (CANCER):  इस सप्ताह व्यय भाव के शुक्र का गोचर आपके लिये सतत् लाभप्रद एवं धन कमाने के प्रयासों को सार्थक करने के संकेत देता रहेगा। चाहे वह दूर दराज के क्षेत्रों से लाभ प्राप्त करने बातें हो या फिर पूंजी निवेश एवं विदेश के मामलों मे लाभ अर्जित करने की बाते हो। यह गोचर आपके लिये शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ रहेगा।      
Leo

सिंह राशि (LEO): इस सप्ताह व्यय भावगत श्री सूर्य एवं श्री बुध का गोचर बना हुआ रहेगा। जो सकारात्मकता को घटाने वाले तथा दैहिक एवं आर्थिक कष्टों को देने वाले रहेंगे। ऐसे में आपका आर्थिक व्यय भार बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे आप अपने कामों को और तत्परता के साथ करने में संलग्न रहेंगे।   
Virgo

कन्या राशि (VIRGO): इस सप्ताह आय भावगत श्री सूर्य का गोचर कारोबारी जीवन को सुखद करने वाला एवं धन तथा धान्य को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी या फिर कारोबारी जीवन में आगे बढ़ने के प्रयासों में है, तो उसके पूर्ण रूपेण सफल होने के आसार बने हुये रहेंगे।     

Libra

तुला राशि (LIBRA): इस सप्ताह आपके कैरियर एवं आजीविका के क्षेत्रों से श्री सूर्य का गोचर शुभ एवं सकारात्मक बना हुआ रहेगा। ऐसे में आप अपने कामों को और तीव्रता एवं योग्यता के साथ करने में लगे हुये रहेगे। बहुत सम्भव है, कि इस सप्ताह कार्य एवं व्यवसाय में वांछित प्रगति की स्थिति बनी हुई रहेगी।  
Scorpio

वृश्चिक राशि (SCORPIO):  इस सप्ताह़ भाग्यभाव गत श्री सूर्य का गोचर संबंधित कार्य एवं कारोबारी जीवन में कई चुनौतियों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आप अपने घर एवं परिवार के साथ किसी बात में अचानक ही झगड़ते हुये रहेंगे। आपकी सोच में कुछ अंहकार की भावना बनी हुई रहेगी। ऐसे में आप और अधिक पेरशान रहेंगे।     
Sagittarius

धनु राशि (SAGITTARIUS): इस सप्ताह लग्न भावगत स्वग्रही गुरू का गोचर आपके लिये अरिष्टकारी बना हुआ रहेगा। ऐसे में सेहत मे कुछ पीड़ाओ से परेशान रहेंगे। वहीं केतू का गाचरीय प्रभाव भी आपके लिये शुभ एवं मंगल को देने वाला नहीं रहेगा।     

Capricorn

मकर राशि (CAPRICORN): इस सप्ताह राशि में स्वग्रही शनि का गोचर आपके सेहत में रोग एवं पीड़ाओं को देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको उचित व्यायामों एवं संतुलित दिनचर्या को बनाने की जरूरत रहेगी। कार्य एवं करोबार तथा वैवाहिक जीवन के लिये इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।
Aquarius

कुम्भ राशि (AQUARIUS): इस सप्ताह राशि के व्यय भावगत शनि का गोचर आपके लिये विदेश एवं निवेश के मामलों में सफलताओं को देने वाला रहेगा। हालांकि आपको इन सफलताओं हेतु संघर्षों से गुजरना पड़ेगा।    

Pisces

मीन राशि (PISCES): इस सप्ताह राशि के लग्न भावगत मंगल का गोचर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्टों को देने वाला रहेगा। ऐसे में आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। वहीं अपने कामों को पूरी सतर्कता से करते रहेंगे। तो अच्छा रहेगा। घर एवं परिवार से इस सप्ताह मेल-मिलाप बढ़ाने की जरूरत रहेगी।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये