भाटेवर । अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर जिले के ग्रामिण क्षैत्रों में धर्ममय हुआ वातावरण

गॉव-गॉव मना भूमि पूजन का जश्र, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, भटेवर सहित आस पास के गॉवों में ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें हजारों लोग


अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर उदयपुर जिले के ग्रामिण क्षैत्रों में पुरा वातावरण धर्ममय बन गया। अयोध्या में करीबन पांच सौ सालो के बाद रामलला के मंदिर निर्माण भूमि पूजन के शुभ अवसर पर भटेवर सहित आस पास के विभिन्न गॉवों से इस ऐसिहासिक पल के हजारौ लोग साक्षी बनें और गगन चुम्बी श्रीराम के जयकारों से कई गॉव गूंज उठे। 

भटेवर सहित विभिन्न गॉवों में युवाओं द्वारा श्रीराम के जयकारें लगाते हुए प्रमुख चौराहों पर आतिशबाजी की गई। मोड़ी रोड़ भंवरासिया घाटी चौराहें पर व्यापार मण्डल के तत्वाधान में श्रीराम की पूजन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी उदयलाल डांगी, विहिप जिलामंत्री रमेश सांगावत, ढावा सरपंच मदन कीर, राकेश आमेटा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रतनलाल डांगी, प्रेम सिंह सहित ग्रामिणों और भंवरासिया घाटी के समस्त दूकानदारों ने जयकारें लगाते हुए प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर आरती की गई। 


इसके बाद मोड़ी रोड़ भंवरासिया घाटी के समस्त दूकानदारों ने सहयोग कर ग्रामिणों में मिठाईयां व केले का प्रसाद वितरीत किया। इस मौके पर राकेश आमेटा ने 1992 में कार सेवकों के संघर्ष के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विहिप जिलामंत्री सांगावत ने कई सालों की तपस्या और संघर्ष के बारें में विचार व्यक्त करते हुए सपना साकार होने पर सभी को शुभकामनाएं दी। 

भटेवर में ग्रामिणों और युवाओं द्वारा पुराना चौराया बस स्टेण्ड पर सालासर बालाजी हनुमान मंदिर और ईच्छापूर्ण हनुमान, मालिया वाला श्याम हनुमान मंदिर में दीपक जलाकर रामधुन और भजन किर्तन किए। इस दौरान हनुमान मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को दौर चला। 

भटेवर में उदयपुर रोड़ और चौराहें पर दुर्गेश नागदा, हीरालाल जणवा, विकास धाकड़ एवं युवाओं द्वारा जयकारें लगाते हुए आतिशबाजी की गई। इधर किकावास में राम जन्मभूमि के भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर भजन संध्या और रंगोली बनाई गई। गांव वासियों ने पूजा कर भगवान राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण होने की कामना की। 


इस दौरान पूरण डांगी, धर्मचंद डांगी, भगवती लाल नागदा, भागीरथ भट्ट, धर्म चंद डांगी, सुरेश डांगी, मुकेश जोशी आदि उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक पल के अवसर पर भटेवर सहित, मोड़ी, मजावड़ा, मिठानीम, माल की टूस, टूस डांगीयान, लक्ष्मणपुरा, भचरड़ी, दरोली, जसपुरा, महाराज की खेड़ी, करणपुर, ढावा, खालातोड़, खोखरवास में विहिप और ग्रामवासियों द्वारा मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

रक्षा बंधन के अवसर पर बहन की अपील के बाद 8 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

प. उदय जैन महाविद्यालय में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

सांसद सी.पी. जोशी को फेम इंडिया श्रेष्ठ संसद अवार्ड

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये