संदेश

Local News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नगर परिषद प्रतापगढ़ के नवनियुक्त आयुक्त रमेषकुमार परिहार का सेन समाज द्वारा किया गया स्वागत

चित्र
प्रतापगढ़ । सेन समाज प्रतापगढ़ व नवयुवक मंडल जिलाध्यक्ष नव युवक मंडल प्रतापगढ़ के अध्यक्ष सतीष सोलंकी व महेश गहलोत द्वारा नगर परिषद प्रतापगढ़ के नवनियुक्ति आयुक्त रमेश कुमार परिहार का स्वागत किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सेन समाज प्रवक्ता पवन कुमार सविता ने बताया कि नगर परिषद प्रतापगढ़ में आयुक्त के पद पर रमेश कुमार परिहार द्वारा पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत समाज के प्रबद्धगणों द्वारा पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया । इस दौरान कैलाश गेहलोत, अखिलेश सोलंकी, मनीष बोराणा, सतीश सोलंकी, महेश गेहलोत, किशोर गेहलोत, संजय सोलंकी, हरिश राठौर, दिलीप सेन, राजेश गेहलोत, राजेश सोलंकी, आदि द्वारा किया गया ।साथ ही सेन समाज जिलाध्यक्ष देवीलाल सेन के निर्देषानुसार प्रतापगढ़ जिला सेन समाज की एक आवष्यक बैठक आज दिनांक को 11 बजें गुप्त गगा परिसर प्रतापगढ़ में आयोजित की गई है जिसमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाजगणों को पधारने का आग्रह किया गया है ।

छोटीसादड़ी। जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता तब तक डोडाचुरा नष्टीकरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग

चित्र
किसानों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन छोटीसादड़ी। काश्तकारों को मुआवजा राशि देने के बाद ही डोडा चूरा नष्टकरण करने की मांग को लेकर किसान विकास समिति ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी के नाम तहसीलदार गणेशलाल पांचाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले लगातार दो वर्षो से नारकोटिक्स विभाग द्वारा सन 2014-2015 व 2015-2016 में किसानों का डोडा चूरा नष्ट करवाया गया है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। पहले जब डोडा चुरा सरकारी टेंडर प्रक्रिया में किसानों से डोडाचुरा 125 किलो से ठेकेदार द्वारा खरीद किया जा रहा था लेकिन अब डोडाचूरा नष्टीकरण किए जाने से किसानों की मेहनत को पैरों तले कुचला जा रहा है तथा किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे कि किसान मानसिक तनाव में है। जिले में इस वर्ष भी विभाग द्वारा किसानों का डोडा चूरा नष्टीकरण कार्य योजना बनाई गई है, जो न्यायोचित नहीं है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों की मांग है कि जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता है तब तक डोडा चुरा नष्टीकरण नहीं किया जावे। किसानों को...

ब्रेकिंग । भरतपुर। भरतपुर संभाग में SC महिला वर्ग के लिए रूपवास और बाड़ी हुआ आरक्षित।

चित्र
भरतपुर संभाग में 7 निकाय एससी के लिए आरक्षित, रूपवास, भरतपुर, भुसावर, हिंडौनसिटी, वैर, सवाईमाधोपुर, बाड़ी SC के लिए आरक्षित, लॉटरी के जरिए एससी महिला के लिए रूपवास, बाड़ी का चयन।

ब्रेकिंग । कानोड़। कानोड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद ST महिला वर्ग के लिए हुआ आरक्षित।

चित्र
कानोड़। निकाय प्रमुखों के लिए चुनाव की घोषणा  कानोड़ नगरपालिका अध्यक्ष पद ST  महिला वर्ग के लिए हुआ आरक्षित।वही फतहनगर में भी नगरपालिका अध्यक्ष पद ST महिला वर्ग के लिए हुआ आरक्षित । 10  नगर निगम, 34  नगर परिषद् और 152  नगर पालिका के लिए निकाय चुनाव। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए  मुख्यालय में जगह जगह  LED लगायी गयी। 49 निकायों के चुनाव नवंबर में होंगे।  DLB मुख्यालय पर लॉटरी निकली गयी।

लसाडिया । खेड़ी सुरखंड के गंगेश्वर महादेव पर जयगुरुदेव सत्संग का आयोजन

चित्र
लसाडिया । लसाडिया क्षैत्र के बलीचा पंचायत के पास स्थित खेड़ी सुरखंड के गंगेश्वर महादेव पर जयगुरुदेव सत्संग का आयोजन हुआ। जानकारी के अनुसार जयगुरुदेव सत्संग मथुरा के राष्ट्रीय उपनिदेशक सतीश चन्द्र ने 5 अगस्त से शाकाहार सदाचार यात्रा शुरू की जो, रविवार को खेड़ी सुरखंड के गंगेश्वर महादेव पहुंची‌।  जहां सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें सतीश चन्द्र ने संबोधित करते हुए अच्छे समाज का निर्माण हो, शुद्ध शाकाहारी बनो, धर्म का प्रचार के लिए सत्संग मनुष्य को अपने कर्म का ध्यान रखना चाहिए, शाकाहारी बनने संदेश दिया‌। इस दौरान रामहित सिंह,  जिलाध्यक्ष केदार सिंह, नंदलाल वैष्णव,शम्भुलाल धाकड़, उदयलाल प्रजापत, विष्णु सोनी, सहित क्षैत्रवासी उपस्थित थे। यात्रा का समापन 10 नवंबर को प्रयागराज में होगा।

सलूम्बर | सलूम्बर के डाल गांव के मुख्य चौराहे पर

चित्र
सलूम्बर । पिछले माह बारिश के मौसम में बरगद का पेड़ गिर गया था, यहा से गुजरने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है ।   ग्रामीणों का आरोप है की पंचायत के जनप्रतिनिधियो को कई बार अवगत करवाया, पर अभी तक किसी ने सुध नही ली ।  उल्लेखनीय है कि गांव की मुख्य चोपाल कभी इसी पेड़ के नीचे होती थी,  मगर आज सभी के लिए यही पेड़ नकारा हो गया है ।  आखिर कब तक पेड़ की लेगा कोई सुध ? रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

भिंडर । हैण्डबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता का समापन समारोह

चित्र
भिंडर । भीण्डर राणा प्रताप शारीरिक षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में सुखाडिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हैण्डबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच राणा प्रताप महिला शिक्षक प्रषिक्षण एंव एमपिटीजीसी चित्तोड़ के बिच आयोजित हुआ। जिसमें चित्तोड़ विजेता एवं राणा प्रताप महिला  शिक्षक  प्रषिक्षण महाविद्यालय उप विजेता रहा।  कार्यक्रम का समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. जोगेन्द्र सिंह एवं डॉ. रोहीत पण्डया, विषिष्ट अतिथि डॉ. मंजु गुरनानी, डॉ. राजेन्द्र मेनारिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शारदा कंवर ने आगन्तुक अथितियों का स्वागत किया तथा विजेता एवं उपविजेता को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रतियोगिता सचिव डॉ. नरेन्द्र शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक धन्नजय चौबीसा, किरण सिंह राठौड़, एवं दिनेष मेनारिया टीम प्रभारी उपस्थित थे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

कानोड़ । भाजयुमो मण्डल कानोड़ द्वारा निकाय चुनाव कार्यशाला आयोजित

चित्र
कानोड़ । भाजयुमो मण्डल कानोड़ द्वारा आयोजित निकाय चुनाव कार्यशाला में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रभारी गौरव शर्मा (कोटा), जिला उप प्रमुख एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुन्दर भाणावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, जिला प्रभारी दिनेश जोशी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी नरेश गर्ग, कानोड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष भगवती शर्मा, मन की बात के जिला सयोंजक लक्ष्मी लाल ओड, कानोड़ मण्डल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन व्यास सहित भाजयुमो मण्डल कार्यकारिणी, वार्ड प्रभारी सहित कई कार्यकर्ता मोजुद थे। 

सलूम्बर । सलूंबर पंचायत समिति की सभा का आयोजन, सड़क की गुणवत्ता के साथ कृषि एवं अन्य विभागों पर हुई चर्चा

चित्र
सलूम्बर । सलूंबर पंचायत समिति की साधारण सभा का आयोजन नवनिर्वाचित प्रधान की उपस्थिति में शुरू हुआ। जिसमे सड़क की गुणवत्ता के साथ कृषि विभाग एवं अन्य विभागों राज की योजना की चर्चा के साथ संपन्न हुई। नवनिर्वाचित प्रधान सूरजमल मीणा के अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने विभाग अनुसार अपनी योजना पर विस्तृत जानकारी दी।  बैठक में पंचायत समिति सदस्य भगवती लाल कलाल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं अन्य नवनिर्मित सड़कों का साल भर में ही टूटने पर उनकी गुणवत्ता एवं घटिया निर्माण का मुद्दा उठाया, जिस पर पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्य एकमत होते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा घटिया निर्माण पर ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करने एवं विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल खड़े किए।  दुर्गा मीणा ने बेड़ावल सलूंबर मार्ग की जानकारी मांगी जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मणिलाल मेघवाल ने जवाब देते हुए कहा कि, बेड़ावल सलूंबर मार्ग 5 किलोमीटर कि स्वीकृति मिल चुकी है।  शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया ज...

बयाना । बैंक खाते से कटे 1 लाख रुपए, ठगी का मामला दर्ज

चित्र
बयाना । कस्बे के गांधी चौक निवासी मुकुट राम मित्तल ने आज दोपहर को बयाना कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।  मुकुट राम मित्तल ने बताया कि 17/10/2019 को गांधी चौक स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से 10 रूपए निकालने की कोशिश की लेकिन एटीएम हैंग होने की वजह से रूपए नहीं निकल पाए। जिसके बाद पीड़ित ने 11 बजे आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई बैंक से ड्राफ्ट भर कर 11 हजार रूपए निकाले थे।  उसके उपरांत आज सुबह अपने मोबाइल में मैसेज चैक किए तो पाया गया लगातार 3 दिन से खाते से रूपए निकाले जा रहे है। पीड़ित के खाते से 1 लाख 14 रूपए अज्ञात युवक के द्वारा निकाल लिए गए है। जिसकी रिपोर्ट बयाना कोतवाली में दर्ज कराई गई है। राजवीर सिंह उप निरीक्षक के द्वारा बताया गया है कि, पीड़ित की रिपोर्ट एवं खाते से हुई कटौती के स्टेटमेंट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एवं जांच जारी है जल्द ही आरोपी पकड़ा जायेगा।      रिपोर्ट - मुकुट भारद्वाज

सराड़ा । स्कूली बालिकाओं से छेडछाड व धमकियों का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों व अभिभावकों का प्रदर्शन

चित्र
सराडा । स्कूल में बालिकाओं के साथ छेडछाड व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए 19 अक्टूबर की सुबह जमकर हंगामा किया। स्कूल के मेन गेट को बन्द कर, आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग लेकर प्रदर्शन किया। सुचना के अनुसार शनिवार को उपखंड क्षेत्र के केजड़ कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर स्टाफ की लापरवाही के चलते स्कूल परिसर में बच्चों के साथ छेड़खानी को लेकर जबरदस्त विरोध करते हुए मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर दी गयी। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने बताया कि बार-बार विद्यालय स्टाफ को बच्चों की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद स्टाफ द्वारा हल्के में लेने से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।  आए दिन स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी के साथ मारपीट लड़के कर रहे हैं जिसको लेकर अभिभावकों द्वारा संस्था प्रधान को जानकारी देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लेने पर यह कदम उठाना पड़ा। सूचना पर सराडा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचकर स्कूल के दरवाजे खुलवाए और बच्चों को क्लास में बैठाया। संस्था प्रधान को दोषी बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की ...

भीण्डर । पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह व वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह की माता कैलाश कुंवर का निधन

चित्र
भीण्डर । स्वतंत्रता सैनानी व राजस्था न  सरकार के पूर्व गृहमंत्री स्व. गुलाबसिंह शक्तावत की पत्नी एवं वल्लभनगर विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता में बाईजी के नाम प्रख्यात श्रीमती कैलाश कुंवर का शुक्रवार रात्रि 10.30 बजे उदयपुर स्थित आवास में निधन हो गया। कैलाश कुंवर भीण्डर नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत व वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत की माता भी है। इनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भीण्डर में शनिवार को हुआ।  अंतिम यात्रा भीण्डर स्थित शक्तावत फॉर्म हाउस से दोपहर डेढ़ बजे रवाना हुई जो रामपोल बस स्टेण्ड, बाहर का शहर, मोचीवाड़ा, रावलीपोल, सदर बाजार, सर्राफा बाजार, सुरजपोल चौराहे होते हुए मोक्षधाम पहुंची। जहां पर दोनों भाईयों व परिवार जनों द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, भीण्डर राजघराने से महाराज रणधीर सिंह भीण्डर, महाराज कुंवर प्रणवीर सिंह भीण्डर, चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, रघुवीर सिंह मीणा, मांगीलाल गरासिया, पुष्कर लाल डांगी, उद्य...

कानोड़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग संपन्न

चित्र
कानोड़ । जवाहर विद्यापीठ स्थित हनुमान मंदिर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग शुक्रवार को जिला संयोजक प्रतीक पालीवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। जहां नगर एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर अभ्यास वर्ग में जिला संयोजक प्रतीक पालीवाल ने बताया कि, नगर एवं महाविद्यालय में कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही संपूर्ण संगठन का मूल आधार है।  विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय एवं छात्र राजनीति के दायरे से बाहर निकलकर विद्यार्थियों को देश एवं राष्ट्र में घटने वाली समस्त घटनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने का कार्य करती है। प्रत्येक स्थिति में विद्यार्थी परिषद अपने विचार को देशभर में फैलाने का कार्य करती है। अभ्यास वर्ग के समापन सत्र के दौरान जिला संयोजक प्रतीक पालीवाल ने संगठन विस्तार करते हुए पुनः नगर मंत्री हेतु एडवोकेट चेतन प्रकाश मेनारिया को मनोनीत किया, साथ ही नगर मंत्री हेतु रोनक रातड़िया एवं शिव प्रकाश छीपा को चुना। साथ ही विद्यार्थी परिषद के आयाम कार्य हेतु एस एफ डी में प्रशांत सोनी को प्रमुख बनाया एवं कला मंच हेतु राहुल चौधरी को...

कानोड़ । भाई ने भाई के लिए छोड़ा है छीना नहीं है - शास्त्री

चित्र
कानोड़ । राजमल प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा के दौरान त्याग की महिमा का बखान करते हुए कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि भाई ने भाई के लिए छोड़ा है छीना नहीं। त्याग का मतलब छोड़ना नहीं, जैसे भोजन छोड़ना,वस्तु छोड़ना,घर छोड़ना आदि त्याग का मतलब भाग जाना है। जबकि कलयुग में हमें जागना है त्यागी हमें वैरागी और अनुरागी बनाता है।  गीता का प्रसंग सुनाते हुए कृष्ण ने भी बताया कि ऋषि कहते हैं कि जो लोगों के लिए दिन है वह ऋषि के लिए रात है। और जो रात हैं वह ऋषि के लिए दिन है। शास्त्री ने कथा में कहा है कि हम कथा में तो जाग जाते हैं, पर घर जाने पर पुनः माया जाल में फंस जाते हैं। धर्म में आने के लिए घर छोड़ना जरूरी नहीं है, कई संतों का उदाहरण देते हुए कहा है कि  गृहस्थी होते हुए भी उन्होंने धर्म व समाज का काम किया। संत नरसी मेहता, मीराबाई, तुकाराम ,ऐसे कई ऋषि हुए हैं।  कथा के दौरान भरत दास जी वह याज्ञवल्क्य का प्रसंग सुनाते हुए शिव सती को राम कथा सुनाएं त्रेता युग को याद कराते हुए राम कथा सुनने से पहले शिव कथा सुननी जरूरी है। तभी राम कथा में प्रवेश कर सकते ...

सलूम्बर । साइकिल मिली तो मन ही मन मुस्कुराई बेटियां, स्कूलों में नि:शुल्क साइकिल वितरण

चित्र
सलूम्बर । सलूम्बर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सलुम्बर में अध्ययनरत कक्षा 9 की छात्राओं कुल 137 को साइकिल वितरित की गई, अपने घर से स्कूल तक का सफर पैदल तय करने वाली बेटियां को साइकिल मिली तो मन ही मन मुस्कुरा उठीं, जब बेटियों ने पहली बार इन साइकिलों पर सफर किया तो उनके चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। दरअसल, जिलेभर की सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली बालिकाओं को इन दिनों सरकार की ओर से नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें बांटी जा रही है ।   इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अब्दुल रहुफ, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, साहित्यकार विमला भण्डारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष नारायण लाल भोई, हीरालाल तोरावत, जगदीश भण्डारी, किशन सिंह चुंडावत, रोहित भट्ट, सुनील सेवक, विद्यालय के प्राचार्य मिना रोत सहित विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहा। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

सलूंबर । सलूंबर व आसपास के क्षेत्र में धुमधाम से मनाया करवा चौथ का पर्व

चित्र
सलूम्बर । उदयपुर जिले के सलूंबर शहर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को कस्बे में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं व उनके परिजनों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की।  करवा चौथ पर्व पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर दिन भर व्रत रखे। तथा साथ ही पुजा अर्चना के बाद चन्द्रमा को अधर्य दे कर पति की दीर्घायु की कामना कर पति के हाथों जल ग्रहण कर महिलाओं ने बड़े बुजुर्गों से आशिर्वाद लिया। रिपोर्ट- देवानन्द दमामी

बयाना । बुक्सेलर की दुकान पर ग्राहक की जेब से निकले रुपए, भीड़ द्वारा पकड़ में आया एक जेबकतरा

चित्र
image caption : istokephoto.com बयाना । कस्बा के जवाहर चौक में बुक्सेलर की दुकान पर ग्राहक की जेब से दो जेबकतरो ने रुपए निकाल लिए। रुपये निकालते समय भीड़ ने दोनों जेबकतरो को पकड़ लिया। सुचना के अनुसार एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हुआ। वही दूसरे जेबकतरे की भीड़ ने जमकर धुनाई की। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। रिपोर्ट - मुकुट भारद्वाज 

सलूम्बर । सलुम्बर सेरीग तालाब में आज शुरू होंगे फवारे

चित्र
सलूम्बर । सलुम्बर सेरीग तालाब में आज फवारे शुरू होंगे। नगर पालिका के चेयरमैन राजेश्वरी शर्मा के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि सलूंबर नगर पालिका द्वारा सेरिग तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर पूर्व में पाल पर रेलिंग लगवाई गई थी। इसी क्रम में कलरफुल फाउंटेन का भी कार्य प्रस्तावित था, जिसे आज पूरा किया गया है। इससे पूर्व गांधी चौक में भी रंगीन फव्वारे लगाए गए थे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

बयाना । खेत जुताई करते समय ट्रेक्टर पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

चित्र
बयाना । गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गुरधा डांग गांव में खेत जुताई करते समय ट्रेक्टर पलटने से, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना के अनुसार घायल युवक गुरधा डांग निवासी लाखन पुत्र बहादुर गुजर है। घटना के बाद परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को भरतपुर रेफर किया। रिपोर्ट - मुकुट भारद्वाज

कानोड़ । प्रभु दुःख में तुम हमारे साथ रहो कमलेश भाई शास्त्री

चित्र
कानोड़ । राजमहल के प्रांगण में आज तीसरे दिन राम कथा के श्रवण के पूर्व राम कीर्तन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के पूर्व सुख-दुख को परिभाषित करते हुए कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि जीवन में सत्य का उद्घाटन नहीं होता। मनुष्य जन्म जन्म तक सत्य को खोजता रहता है। इस संदर्भ में कई प्रसंग सुनाते हुए तुलसीदास ने कहा कि, सब जगह दुख ही दुख है। किसी को उचित मान- सम्मान नहीं मिलता तो दुख:, व्यवसाय अच्छा नहीं चलता है तो दुख:, बेटा नहीं है तो दुख:, तुलसी कहते हैं "जो देखा सब दुखिया, बाबा सुखिया कोई नहीं।"  कृष्ण व कुंती संवाद में कुंती ने जब भगवान से दुख मांगा तो कुंती कहती है भगवान दुख में पांडव के साथ रहे इसलिए हमें तो दुख: ही चाहिए। तो हनुमान ने कहा है कि विपत्ति एक ही है जब तब सुमिरन भजन नहीं हुए तब तक दुख होय। कमलेश भाई ने बताया कि स्वयं भगवान राम को भी जीवन में अनेक दुख आए हैं। इसलिए राम का जीवन पढ़ना चाहिए। राम-राम रटने से  दुख जाएगा नहीं बल्कि दुख में भगवान को याद करने से उर्जा व साहस मिलेगा।  पूर्व जन्म में दुख आपके साथ इस जीवन में भी रहेंगे ।क...
live-tv-namaste-gaon.png