सलूम्बर । साइकिल मिली तो मन ही मन मुस्कुराई बेटियां, स्कूलों में नि:शुल्क साइकिल वितरण
सलूम्बर । सलूम्बर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सलुम्बर में अध्ययनरत कक्षा 9 की छात्राओं कुल 137 को साइकिल वितरित की गई, अपने घर से स्कूल तक का सफर पैदल तय करने वाली बेटियां को साइकिल मिली तो मन ही मन मुस्कुरा उठीं, जब बेटियों ने पहली बार इन साइकिलों पर सफर किया तो उनके चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। दरअसल, जिलेभर की सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली बालिकाओं को इन दिनों सरकार की ओर से नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें बांटी जा रही है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अब्दुल रहुफ, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन, साहित्यकार विमला भण्डारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष नारायण लाल भोई, हीरालाल तोरावत, जगदीश भण्डारी, किशन सिंह चुंडावत, रोहित भट्ट, सुनील सेवक, विद्यालय के प्राचार्य मिना रोत सहित विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट - देवानंद दमामी

