बयाना । बैंक खाते से कटे 1 लाख रुपए, ठगी का मामला दर्ज


बयाना । कस्बे के गांधी चौक निवासी मुकुट राम मित्तल ने आज दोपहर को बयाना कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकुट राम मित्तल ने बताया कि 17/10/2019 को गांधी चौक स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से 10 रूपए निकालने की कोशिश की लेकिन एटीएम हैंग होने की वजह से रूपए नहीं निकल पाए। जिसके बाद पीड़ित ने 11 बजे आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई बैंक से ड्राफ्ट भर कर 11 हजार रूपए निकाले थे। 

उसके उपरांत आज सुबह अपने मोबाइल में मैसेज चैक किए तो पाया गया लगातार 3 दिन से खाते से रूपए निकाले जा रहे है। पीड़ित के खाते से 1 लाख 14 रूपए अज्ञात युवक के द्वारा निकाल लिए गए है। जिसकी रिपोर्ट बयाना कोतवाली में दर्ज कराई गई है। राजवीर सिंह उप निरीक्षक के द्वारा बताया गया है कि, पीड़ित की रिपोर्ट एवं खाते से हुई कटौती के स्टेटमेंट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एवं जांच जारी है जल्द ही आरोपी पकड़ा जायेगा।

     रिपोर्ट - मुकुट भारद्वाज
live-tv-namaste-gaon.png

recent posts

Recent Posts Widget

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़ । नगरपालिका के पार्षद ही चुनेंगे पालिका अध्यक्ष, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

21 और 22 अप्रैल को मेवाड़ में प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा

बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

महिला के हाथ से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार चोर

ग्राम पंचायत बड़वास कला, अरनोद की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये

भीण्डर ग्राम पंचायत सहायक संघ के कर्मचारियों की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया

कानोड़: शारदीय नवरात्रि के लिए नगर में उत्साह का माहौल