सराड़ा । स्कूली बालिकाओं से छेडछाड व धमकियों का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों व अभिभावकों का प्रदर्शन
सराडा । स्कूल में बालिकाओं के साथ छेडछाड व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए 19 अक्टूबर की सुबह जमकर हंगामा किया। स्कूल के मेन गेट को बन्द कर, आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग लेकर प्रदर्शन किया। सुचना के अनुसार शनिवार को उपखंड क्षेत्र के केजड़ कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर स्टाफ की लापरवाही के चलते स्कूल परिसर में बच्चों के साथ छेड़खानी को लेकर जबरदस्त विरोध करते हुए मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर दी गयी। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने बताया कि बार-बार विद्यालय स्टाफ को बच्चों की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद स्टाफ द्वारा हल्के में लेने से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।
आए दिन स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी के साथ मारपीट लड़के कर रहे हैं जिसको लेकर अभिभावकों द्वारा संस्था प्रधान को जानकारी देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लेने पर यह कदम उठाना पड़ा। सूचना पर सराडा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचकर स्कूल के दरवाजे खुलवाए और बच्चों को क्लास में बैठाया। संस्था प्रधान को दोषी बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर प्रिंसिपल ने सराडा पुलिस को दोषी बच्चों के खिलाफ कार्रवाई का रिपोर्ट दी। मौके पर उप सरपंच पंकज चौबीसा ,दल्लाराम पटेल,रमेश कलाल, एसएमसी अध्यक्ष सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
ग्रामीणों द्वारा एप्लीकेशन प्राप्त हुई है उसके आधार पर मैंने दोषी विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सराडा पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया है
चंपालाल व्यास, प्रधानाध्यापक
विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है बार-बार विद्यालय स्टाफ को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण आज ग्रामीणों को यह कदम उठाना पड़ा
तोलाराम मीणा, एसएमसी अध्यक्ष, केजड
रिपोर्ट - देवानंद दमामी


