कानोड़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग संपन्न
कानोड़ । जवाहर विद्यापीठ स्थित हनुमान मंदिर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग शुक्रवार को जिला संयोजक प्रतीक पालीवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। जहां नगर एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर अभ्यास वर्ग में जिला संयोजक प्रतीक पालीवाल ने बताया कि, नगर एवं महाविद्यालय में कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही संपूर्ण संगठन का मूल आधार है।
विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय एवं छात्र राजनीति के दायरे से बाहर निकलकर विद्यार्थियों को देश एवं राष्ट्र में घटने वाली समस्त घटनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने का कार्य करती है। प्रत्येक स्थिति में विद्यार्थी परिषद अपने विचार को देशभर में फैलाने का कार्य करती है। अभ्यास वर्ग के समापन सत्र के दौरान जिला संयोजक प्रतीक पालीवाल ने संगठन विस्तार करते हुए पुनः नगर मंत्री हेतु एडवोकेट चेतन प्रकाश मेनारिया को मनोनीत किया, साथ ही नगर मंत्री हेतु रोनक रातड़िया एवं शिव प्रकाश छीपा को चुना। साथ ही विद्यार्थी परिषद के आयाम कार्य हेतु एस एफ डी में प्रशांत सोनी को प्रमुख बनाया एवं कला मंच हेतु राहुल चौधरी को चुना।
महाविद्यालय कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह भाटी को इकाई अध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत, छात्रसंघ महासचिव नरेंद्र सिंह मीणा, छात्रसंघ संयुक्त सचिव दिलीप खटीक, पूर्व जिला संयोजक धर्मवीर व्यास भी उपस्थित थे। बैठक में युवराज सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, पुनीत आमेटा, रघुवीर चौधरी एवं समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट - शम्भू लाल दमामी

