भिंडर । हैण्डबॉल महिला वर्ग प्रतियोगिता का समापन समारोह
भिंडर । भीण्डर राणा प्रताप शारीरिक षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में सुखाडिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हैण्डबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच राणा प्रताप महिला शिक्षक प्रषिक्षण एंव एमपिटीजीसी चित्तोड़ के बिच आयोजित हुआ। जिसमें चित्तोड़ विजेता एवं राणा प्रताप महिला शिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय उप विजेता रहा।
कार्यक्रम का समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. जोगेन्द्र सिंह एवं डॉ. रोहीत पण्डया, विषिष्ट अतिथि डॉ. मंजु गुरनानी, डॉ. राजेन्द्र मेनारिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शारदा कंवर ने आगन्तुक अथितियों का स्वागत किया तथा विजेता एवं उपविजेता को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रतियोगिता सचिव डॉ. नरेन्द्र शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक धन्नजय चौबीसा, किरण सिंह राठौड़, एवं दिनेष मेनारिया टीम प्रभारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा


