बयाना । खेत जुताई करते समय ट्रेक्टर पलटा, एक युवक गंभीर रूप से घायल
बयाना । गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गुरधा डांग गांव में खेत जुताई करते समय ट्रेक्टर पलटने से, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना के अनुसार घायल युवक गुरधा डांग निवासी लाखन पुत्र बहादुर गुजर है। घटना के बाद परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को भरतपुर रेफर किया।
रिपोर्ट - मुकुट भारद्वाज

